{"_id":"5c3e6e85bdec22734123f8c2","slug":"kumbh-special-train-will-run-from-today-from-anand-vihar","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुंभ मेले में जाने वाले तीर्थ यात्रियों के लिए आज से चलेगी स्पेशल ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुंभ मेले में जाने वाले तीर्थ यात्रियों के लिए आज से चलेगी स्पेशल ट्रेन
Wed, 16 Jan 2019 05:06 AM IST
संदीप भट्ट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
Published by: संदीप भट्ट
Updated Wed, 16 Jan 2019 05:06 AM IST
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुंभ मेले में जाने वाले तीर्थ यात्रियों के लिए बुधवार से आनंद विहार और प्रयागराज के बीच स्पेशल ट्रेन दौड़ेगी। यह ट्रेन अब छह मार्च तक 24 फेरे लगाएगी। हालांकि इस कुंभ स्पेशल ट्रेन का स्टॉपेज गाजियाबाद में नहीं रहेगा। ऐसे में गाजियाबाद, नोएडा और आसपास के लोगों को आनंद विहार स्टेशन से इस ट्रेन में सवार होना पड़ेगा।
विज्ञापन
रेलवे अधिकारियों के मुताबिक बुधवार को आनंद विहार से यह कुंभ स्पेशल ट्रेन (04118) पहली बार रवाना होगी। इससे पहले मंगलवार को प्रयागराज से कुंभ स्पेशल (04117) पहली बार सफर शुरू किया है।
विज्ञापन
आनंद विहार स्टेशन से यह ट्रेन सुबह 7:50 बजे रवाना होगी और उसी दिन शाम 17:20 बजे प्रयागराज पहुंचेगी। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक आनंद विहार से यह ट्रेन 16, 17, 22, 23 जनवरी, 5, 6, 11,12, 20, 21, फरवरी और 5 व 6 मार्च को रवाना होगी।
विज्ञापन
आनंद विहार से रवाना होकर यह ट्रेन अलीगढ़, कानपुर और फतेहपुर में स्टॉप लेगी। सफर की अवधि कम रखने के लिए यूपी का महत्वपूर्ण स्टेशन होने के बावजूद गाजियाबाद में इसका स्टॉपेज नहीं दिया गया है।