{"_id":"66341917ab5992e6160c0bc4","slug":"kohinoor-of-paradi-gang-carrying-a-reward-of-rs-20-thousand-arrested-ghaziabad-news-c-134-1-sbd1004-108513-2024-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: 20 हजार का इनामी परादी गैंग का कोहिनूर किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: 20 हजार का इनामी परादी गैंग का कोहिनूर किया गिरफ्तार
विज्ञापन
लोनी। बेहटा हाजीपुर रेलवे लाइन के पास सुनार की दुकान का शटर उखाड़कर लाखों की चोरी की घटना को अंजाम देने के मामले में फरार चल रहा परादी गैंग का सदस्य कोहिनूर गिरफ्तार हुआ है। नोएडा एसटीएफ और लोनी बॉर्डर पुलिस ने कोहिनूर को गिरफ्तार किया है। कोहिनूर के पास से पुलिस ने कीमती जेवरात और तमंचा बरामद किया है।
एसीपी भास्कर वर्मा ने बताया कि एक जनवरी को बेहटा हाजीपुर रेलवे लाइन के पास एक सुनार की दुकान का शटर उखाड़कर लाखों की चोरी की घटना हुई थी। पीड़ित ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले में चोरी की घटना का सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। पुलिस ने इस मामले में कुछ चोरों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। वारदात में कोहिनूर का नाम सामने आया था। गिरफ्तारी नहीं होने पर गाजियाबाद पुलिस ने कोहिनूर पर 20 हजार का इनाम घोषित किया था। सूचना पाकर पुलिस ने कोहिनूर निवासी ग्राम कनेरा थाना झागर जिला गुना मध्य प्रदेश को गिरफ्तार कर लिया।
साथियों के साथ चोरी और डकैती को देता था अंजाम
पूछताछ में कोहिनूर ने बताया कि वह घुमंतू जाति से है। वह लोग खानाबदोश रहकर विभिन्न शहरों में डेरा डालकर रहते हैं। आसपास के इलाकों में रात में घरों व दुकानों में घुसकर चोरी व डकैती की घटनाएं करते हैं। कई महीने पहले बेहटा में अपने साथियों के साथ एक दुकान में चोरी की घटना को अंजाम दिया था। जहां से काफी माल हाथ लगा था। इसके बाद वह अपने गांव चला गया था।