फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Kidnapping sister lover couple came from Sikar to Ghaziabad for court marriage

UP: बहन के प्रेमी की हत्या करने के लिए किया था अपहरण, सीकर से गाजियाबाद में कोर्ट मैरिज करने आए थे प्रेमी युगल

Sat, 27 Jan 2024 02:51 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 27 Jan 2024 02:51 PM IST
विज्ञापन
Kidnapping sister lover couple came from Sikar to Ghaziabad for court marriage
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
राजस्थान के सीकर से गाजियाबाद कोर्ट में शादी करने आए सिहानी गेट इलाके में एक प्रेमी युगल पर हमला करके कार सवारों ने युवक का गुरुवार सुबह अपहरण कर लिया। मामले में पुलिस ने युवती के भाई समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


अतिरिक्त पुलिस आयुक्त दिनेश कुमार ने बताया कि पकड़े गए आरोपी राजस्थान के सीकर निवासी शुभम, राजेंद्र, आकाश, विजय और दिलीप हैं। शुभम युवती का भाई है। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त ने बताया कि आरोपी युवक को कार डालकर ले गए थे। 
विज्ञापन


पुलिस को जैसे ही सूचना मिली तो टीमों का गठन करके सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। साथ ही आरोपियों की कार का पीछा किया गया। राजस्थान पुलिस और अन्य क्षेत्रों की पुलिस से संपर्क कर राजस्थान से आरोपियों को दबोच लिया। पूछताछ में आरोपी शुभम ने बताया कि उसकी बहन मोहल्ले के ही रहने वाले एक युवक से शादी कर रही थी। जिसका परिवार विरोध कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवती ने अपहरण कर हत्या करने की जताई थी आशंका
पुलिस ने बताया कि युवती ने सूचना देने के बाद कहा था कि उसके भाई और दोस्त उसके प्रेमी की हत्या कर देंगे, उसे बचा लो। जानकारी करने पर पता चला कि युवक और युवती का गोत्र एक होने के कारण परिवार शादी करने के विरोध में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed