{"_id":"679d1bd286d4fb2ff1004246","slug":"kidnapped-girl-from-haridwar-recovered-from-aryanagar-shahibabad-news-c-30-gbd1013-564522-2025-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: हरिद्वार से अपहृत बच्ची आर्यनगर से बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: हरिद्वार से अपहृत बच्ची आर्यनगर से बरामद
विज्ञापन
गाजियाबाद। हरिद्वार से अपहरण हुई तीन साल की बच्ची को कनखल पुलिस ने नगर कोतवाली क्षेत्र के आर्यनगर से बरामद कर ली है। आरोपी बब्बू निवासी भीखनपुर थाना सैदनंगली जिला अमरोहा को पुलिस गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई। नगर कोतवाली की मॉडल टाउन चौकी की पुलिस टीम के साथ रही।
एसीपी कविनगर रितेश त्रिपाठी ने बताया कि उत्तराखंड के जनपद हरिद्वार की कनखल थाना पुलिस शुक्रवार की देर शाम तीन साल की बच्ची की बरामदगी को आई। अपहरणकर्ता के मोबाइल की लोकेशन आर्यनगर और गांधीनगर के बीच मिली। मॉडल टाउन चौकी पुलिस की मदद से कनखल पुलिस मौके पर पहुंची और मोहल्ला गांधीनगर स्थित मकान में दबिश दी लेकिन कामयाबी नहीं मिली। टीम ने लोकेशन फिर से ट्रेस की और आर्यनगर में दबिश दी। जहां एक कमरे में सो रही बच्ची को बरामद कर लिया गया। इसी कमरे से अपहरणकर्ता बब्बू को भी कनखल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और दोनों के साथ टीम उत्तराखंड के लिए सुबह तीन बजे रवाना हो गई।
कनखल थाने के उपनिरीक्षक विनय द्विवेदी ने पुलिस को जानकारी दी कि अपहृत बच्ची की मां नीलम पत्नी बिरेंद्र निवासी विष्णु गार्डन का आरोपी बब्बू परिचित है और कई दिनों से उनके घर पर ही आया हुआ था। बृहस्पतिवार की दोपहर बब्बू बच्ची को टॉफी दिलाने के बहाने घर से ले गया। शाम तक घर नहीं लौटा तो बच्ची की तलाश शुरू कर पुलिस को अपहरण की सूचना दी गई। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो वह कनखल से बच्ची के साथ ऑटो में बैठकर रोडवेज बस स्टैंड की तरफ जाते दिखा। स्टैंड पर आरोपी बच्ची को लेकर दिल्ली जाने वाली बस में सवार हुआ। बस का नंबर और आरोपी के मोबाइल को ट्रेस किया गया तो देर शाम बब्बू की लोकेशन रेलवे स्टेशन के नजदीक गांधीनगर में मिली।
विज्ञापन
.....
विवाह के बिचौलिए हैं बच्ची के माता-पिता
कनखल थानाध्यक्ष मनोज नौटियाल ने बताया कि आरोपी बब्बू अमरोहा में रहता है और बच्ची की मां नीलम ने चमोली जिले के श्यामपुर निवासी युवती से उसकी छह माह पूर्व शादी कराई थी। बब्बू अमरोहा में खेती-बारी करता है और शराब का आदी है। बब्बू के शराब पीने की आदत से परेशान उसकी पत्नी डेढ़ माह पूर्व अपने मायके लौट गई। जब वह लेने पहुंचा तो पत्नी ने साथ रहने से इनकार कर दिया। इसके बाद वह नीलम के घर पहुंचा और पत्नी को साथ भिजवाने का दबाव बनाया। विरोध पर वह उनकी तीन वर्षीय बच्ची का अपहरण कर लिया। जिसे सकुशल गाजियाबाद से बरामद कर लिया गया है।
.....
लखनऊ जाने की फिराक में था अपहरणकर्ता
मॉडल टाउन पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपी बब्बू ने बताया कि पुलिस को धोखा देने के लिए वह अपने गांव भीखनपुर थाना सैदनंगली, जिला अमरोहा नहीं गया। उसकी पहचान आर्यनगर निवासी एक युवक से थी। उसके घर पहुंचकर बच्ची को रिश्तेदारों की बेटी बताया और सुबह लखनऊ छोड़कर आने की बात कही। इससे पूर्व ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया, जिन परिचितों के मकान में रुका उन्हें बच्ची के अपहरण की बाबत कोई जानकारी नहीं थी।
-- -- -
उत्तराखंड की पुलिस ने अपहृत बच्ची को मॉडल टाउन पुलिस की सहायता से सकुशल बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। हालांकि टीम ने पुलिस चौकी से मौखिक रूप से मदद मांगी थी।
रितेश त्रिपाठी, एसीपी नगर कोतवाली।