{"_id":"6883d9316599a1b3e807248f","slug":"kavinagar-police-will-take-the-fake-ambassador-on-remand-for-five-days-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-685442-2025-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: फर्जी राजदूत को पांच दिन के लिए रिमांड पर लेगी कविनगर पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: फर्जी राजदूत को पांच दिन के लिए रिमांड पर लेगी कविनगर पुलिस
विज्ञापन
गाजियाबाद। कविनगर पुलिस ने फर्जी दूतावास संचालक और खुद को स्वंभू देशों का राजदूत बताने वाले हर्षवर्धन जैन को पांच दिन के लिए रिमांड पर लेगी। शुक्रवार को कार्यवाहक एसीपी पूनम मिश्रा की अनुमति पर सीजेएम कोर्ट में प्रार्थना पत्र दाखिल कर दिया गया है। सीजेएम कोर्ट इस रिमांड पत्र पर सोमवार को सुनवाई करेगी।
कार्यवाहक एसीपी कविनगर पूनम मिश्रा ने बताया कि फर्जी दूतावास चलाने वाले को पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी। इसके लिए शुक्रवार को पांच दिनों के रिमांड के लिए अनुमति पत्र दाखिल किया गया है। बताया कि रिमांड पर लेकर फर्जी राजदूत से फर्जी दस्तावेज, मोहरें, विदेशी मुद्रा, राजनयिक नंबर प्लेट, कूटरचित दस्तावेजों, एक ही व्यक्ति के दो पैन कार्ड, विदेशी कंपनियों के दस्तावेजों और बरामद की गईं। 44.70 हजार रुपये के संबंध और लग्जरी गाड़ियों और राजनयिक सलाहकार बताकर कितने लोगों से धोखाधड़ी की गई की जानकारी जुटाई जाएगी। बताया कि कई ऐसे सवाल हैं जो फर्जी दूतावास से भी संबंधित हैं। रिमांड पर लेकर हर्षवर्धन से पूछताछ की जाएगी।