फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Karthik Vasudev s killer arrested in Canada

कानाडा में कार्तिक का हत्यारा गिरफ्तार: पिता बोले- शनिवार सुबह भारत लाया जाएगा शव, आरोपी की नहीं थी उससे कोई रंजिश

Tue, 12 Apr 2022 10:23 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, साहिबाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, साहिबाबाद Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 12 Apr 2022 10:23 PM IST
सार

कनाडा पुलिस ने सोमवार को कनाडा के टोरंटो में गाजियाबाद के राजेंद्र नगर निवासी छात्र कार्तिक वासुदेव की हत्या करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। कार्तिक के पिता जितेश के अनुसार पुलिस पूछताछ में हत्यारोपी ने बताया है कि उसकी कार्तिक से कोई रंजिश नहीं थी, यहां तक कि उसने कार्तिक को कभी पहले देखा भी नहीं था। कार्तिक के शव को शनिवार सुबह भारत लाया जाएगा। 

विज्ञापन
Karthik Vasudev s killer arrested in Canada
कार्तिक वासुदेव (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कनाडा के टोरंटो में गाजियाबाद के राजेंद्रनगर के रहने वाले छात्र कार्तिक वासुदेव की हत्या का आरोपी सोमवार को गिरफ्तार कर लिया है। परिजनों को सोमवार रात इसकी सूचना दी गई है। आरोपी का कहना है कि उसका कार्तिक से कोई संबंध नहीं था। उसने कार्तिक को पहले कभी देखा भी नहीं था। टोरंटो पुलिस ने कार्तिक के परिजनों को बताया कि पुलिस भारतीय समयानुसार मंगलवार रात करीब नौ बजे प्रेस कांफ्रेंस करेगी। शनिवार को कार्तिक का शव विमान से भारत लाया जाएगा। अंतिम संस्कार के बाद परिवार के लोग कनाडा जाएंगे।

विज्ञापन


यह था मामला
साहिबाबाद के राजेंद्र नगर सेक्टर-15 में जितेश वासुदेव परिवार के साथ रहते हैं। उन्होंने अपने बेटे कार्तिक वासुदेव को करीब तीन माह पहले कनाडा के टोरंटो में एमबीए करने के लिए भेजा था। कार्तिक वहां एक रेस्टोरेंट में पार्ट टाइम जॉब करता था। बीते शुक्रवार को टोरंटो में मेट्रो स्टेशन के बाहर बदमाश ने कार्तिक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी थी। टोरंटो पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को मोर्चरी में रखवा दिया है।
विज्ञापन


जितेश ने बताया कि कनाडा में रहने वाली उनकी दोस्त की बेटी निधि कार्तिक के शव को देखने के लिए मोर्चरी जाएगी। उन्होंने बताया कि अंतिम संस्कार करने के बाद मामले की जानकारी के लिए कनाडा जाएंगे। वहां जाकर वह केस में पैरवी करेंगे। उन्हें और उनकी पत्नी पूजा वासुदेव और छोटे बेटे पार्थ वासुदेव को कनाडा का वीजा मिल गया है। उन्होंने भारत सरकार से अपील की है कि कनाडा के जाने का खर्च वहन करने में मदद करें। उनके पास सोमवार को भी विदेश मंत्रालय से फोन आया और हरसंभव मदद करने का भरोसा दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

Karthik Vasudev s killer arrested in Canada
कार्तिक के पिता - फोटो : अमर उजाला

कनाडा पुलिस बोली- आपके बेटे से आरोपी की नहीं थी कोई रंजिश
जितेश ने बताया कि कनाडा पुलिस ने फोन कर बताया कि गिरफ्तार आरोपी का कार्तिक के साथ कोई संबंध नहीं है। दोनों के बीच कोई रंजिश भी नहीं है। कार्तिक हत्यारे से कभी मिला भी नहीं था। पुलिस ने बताया कि कुछ दिनों के अंदर कनाडा के टोरंटो शहर में तीन से चार अलग-अलग हत्याएं हुई हैं। पुलिस उन हत्यारों की तलाश कर रही है।  

घरवालों ने कर्ज लेकर भेजा था पढ़ने को
एचसीएल में प्रोजेक्ट मैनेजर के पद पर कार्यरत जितेश अपने बेटे कार्तिक को कनाडा में पढ़ाना चाहते थे। कार्तिक भी पढ़ाई में तेज था। उन्होंने लोन लेकर अपने बेटे कार्तिक को पढ़ने के लिए कनाडा भेजा था। वह फोन पर परिवार के लोगों से बात करता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed