{"_id":"579cfbe34f1c1b817321dfe6","slug":"kanvd-fragmented-chaos-on-highway","type":"story","status":"publish","title_hn":" कांवड़ खंडित होने पर हाईवे पर हुआ हंगामा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांवड़ खंडित होने पर हाईवे पर हुआ हंगामा
ब्यूरो,अमर उजाला मोदीनगर
Updated Sun, 31 Jul 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
हंगामा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस की सक्रियता से शनिवार तड़के हाईवे पर बवाल होने से टल गया। कांवड़ खंडित होने पर कांवड़ियों ने हाईवे पर जमकर हंगामा काटा। कांवड़ खंडित करने वाले युवक के साथ की मारपीट की। उधर, पुलिस द्वारा तत्काल ही दूसरे कलशों और गंगाजल की व्यवस्था करने पर मामला शांत हो गया।
हरिद्वार से दो कलशों में गंगाजल लेकर एक कांवड़िया साथियों के साथ रात्रि विश्राम के लिए शुक्रवार रात कादराबाद में एक कांवड़ सेवा शिविर में ठहरा था। उसने अपने कलश हाईवे किनारे रखे थे।
बताया गया कि शनिवार करीब तड़के साढ़े तीन बजे दिल्ली की ओर जा रहे एक युवक की स्कूटी उन कलशों से जा टकराई । जिससे दोनों कलश पिचक गए और उनमें भरा गंगाजल सड़क पर बिखर गया।
विज्ञापन
टक्कर लगने की आवाज पर शिविर में सोए कांवड़यां उठ गए। उन्होंने स्कूटी सवार युवक को जमकर पीटा और हंगामा किया। सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी बृजेश शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए।
उन्होंने कांवड़ियों को समझाकर शांत कराया और भाजपा नेता अमितेज जैन और उनके साथी एसपीओ मनजीत से तत्काल दो नए कलशों और गंगाजल की व्यवस्था कराई तब जाकर मामला शांत हुआ।
आपस में भिड़े कांवड़िए
हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे कांवड़ियों के दो गुट शनिवार शाम कादराबाद के पास आपस मेें भिड़ गए। उनके बीच मारपीट भी हुई। वे लोग एक दूसरे पर रुपये चोरी का आरोप लगा रहे थे। इसी बीच सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों गुटों को समझाकर मामला शांत कराया।
विधायक ने किया कांवड़ सेवा शिविर का उद्घाटन
विधायक सुदेश शर्मा और उनके बेटे करन शर्मा ने शनिवार को तेलमिल स्थित जीटी रोड पर कांवड़ सेवा शिविर का उद्घाटन किया। इस दौरान अनिल सैन, प्रवीन मित्तल, मुकेश गुप्ता, नरेश और अरविंद अग्रवाल आदि मौजूद रहे।