{"_id":"59109f354f1c1b3a54851c0c","slug":"kalka-garhi-is-waiting-for-development","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास की बाट जोह रहा है कालका गढ़ी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास की बाट जोह रहा है कालका गढ़ी
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Mon, 08 May 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
सड़क
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजियाबाद। मिश्रित आबादी वाले कालका गढ़ी क्षेत्र में निमभन मध्य आय वर्ग की आबादी अधिक है, जिसकी मूलभूत जरूरतें सड़क, पानी और सफाई हैं और यहीं पर पार्षद अपने पांच वर्ष के कार्यकाल के दौरान मात खाते दिख रहे हैं। वार्ड-1 के मौजूदा पार्षद सत्यप्रकाश है।
विज्ञापन
बीते तीन कार्यकाल के दौरान इस वार्ड की पार्षद सीट सत्यप्रकाश और उनकी पत्नी का ही कब्जा रहा है। जहां जनता पार्षद को 10 में से छह अंक दे रही है वहीं पार्षद कुछ ज्यादा उम्मीद कर रहे हैं। डेढ़ दशक तक क्षेत्र की सीट जीतने के बावजूद कालका गढ़ी क्षेत्र में करीब पांच करोड़ रुपये खर्च होने के बाद भी पक्का तालाब की हालत बदतर ही है।
विज्ञापन
तालाब के सामने की खस्ताहाल सड़क मुंह चिढ़ाती है, उस पर लगे कूड़े के ढेर स्वच्छ भारत अभियान को ठेंगा दिखा रहे हैं। तालाब के साथ ही वार्ड के अंदर आने वाले गौतम बुद्ध पार्क अपनी बदहाली पर रो रहा है। अब पार्क में हरियाली नहीं बची है।
विज्ञापन
इतना ही नहीं पार्क में बुजुर्गों के बैठने के लिए बेंच तक नहीं हैं। सरकारी हैंडपंप खराब पड़ा है और मिट्टी के बड़े-बड़े ढेर लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि वार्ड के अंदर पानी सबसे बड़ी दिक्कत हैं।
उधर, तालाब किनारे का ट्यूबवेल आए दिन खराब रहता है, जिसकी मोटर खराब होने पर तीन से चार दिन तक पानी नहीं मिलता है। वार्ड से रोज कूड़ा नहीं उठाया जाता है, कुल मिलाकर कालका गढ़ी अपने विकास की बाट जोह रहा है।
प्रमुख समस्याएं
1. पीने का पानी नहीं, हैंडपंप तक खराब
2. सड़कों पर कूड़ा, डंपिंग ग्राउंड में तब्दील
3. कालोनी की सफाई नहीं होना, कूड़ा नहीं उठना
4. पार्क का रखरखाव नहीं, हरियाली गायब
5. तालाब की हालात में नहीं सुधार
अधूरा विकास
- क्षेत्र की सभी सड़कों का निर्माण नहीं हुआ।
- गौतमबुद्ध पार्क का सौंदर्यीकरण नहीं किया गया।
- पानी की किल्लत के बावजूद अतिरिक्त हैंडपंप नहीं लगे।
- क्षेत्र में नहीं होती सफाई, नहीं आते सफाई कर्मचारी।
- बिजली के कनेक्शन मिलने में होती है देरी
वादे किए पूरे
- वार्ड की गलियों का निर्माण और मरम्मत हुई
- 7-8 गलियों में सीवरेज पाइप लाइन डाली गई
बोले वार्ड के लोग
- ट्यूबवेल आए दिन खराब रहता है, पर्याप्त पानी नहीं मिल पाता है। एक बार ट्यूबवेल खराब हो तो हफ्तों लग जाते हैं है।- वीरेंद्र कुमार
- तालाब के बाहर सड़क खस्ताहाल है, ट्यूबवेल खराब है और अधिकांश हैंडपंप भी खराब हैं। - मनोहर लाल
- वार्ड में बिजली का कनेक्शन आसानी से मिलता है, कोई पैरवी तक नहीं करता, जिससे दिक्कत दूर हो जाए। - मदन
- हैंडपंप खराब है और वार्ड का पार्क सूखा पड़ा है। पार्क में लोग बैठ नहीं सकते हैं। हर वक्त धूल उड़ती रहती है। - इंद्रजीत सिंह
पार्षद का दावा
वार्ड में विकास कार्य कराया है। जल्द ही पार्क का सौंदर्यीकरण भी शुरू हो जाएगा। वार्ड की जनता चुनाव में बंपर जीत दिलाएगी। - सत्यप्रकाश, पार्षद