फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Kachha Baniyaan gang steals jewelry worth 30 lakhs from businessman house in Ghaziabad

30 लाख के गहने चोरी: घर वाले सोते रहे, चोरों ने कमरे से अलमारी निकालकर लॉन में तोड़ी; सभी ने पहने थे जुराब

Thu, 18 May 2023 04:49 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 18 May 2023 04:49 PM IST
सार

अभिनव ने बताया कि बदमाश रात करीब 1.30 बजे घर में घुसे और साढ़े तीन बजे बाहर निकले। पांच बदमाशों ने आराम से दो घंटे तक घर खंगाला।

विज्ञापन
Kachha Baniyaan gang steals jewelry worth 30 lakhs from businessman house in Ghaziabad
कच्छा-बनियान गैंग ने की लूट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजियाबाद के सिहानी गेट थाना क्षेत्र की पॉश कॉलोनी नेहरू नगर द्वितीय में रविवार देर रात पांच बदमाशों ने फैक्टरी संचालक अभिनव अग्रवाल के मकान में घुसकर 30 लाख के गहने और नकदी चोरी कर ली।

विज्ञापन

पांचों बदमाश दीवार फांदकर मकान में घुसे। सभी बदमाशों ने कच्छे, टीशर्ट और जुराब पहनी थी, सभी बिना जूते-चप्पल के थे। घर में घुसने के बाद एक बदमाश ने कमरे की खिड़की पर लगी जाली काटकर ग्रिल निकाली और कमरे में घुसकर दरवाजा खोल दिया। जिन कमरों में परिवार के लोग सो रहे थे बदमाशों ने उनके दरवाजे बाहर से बंद कर दिए। तीसरे कमरे में से चार बदमाश लोहे की अलमारी उठाकर बाहर ले आए और चोरी कर फरार हो गए। पूरी  वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अभिनव अग्रवाल की गाजियाबाद में ही कारपेट बनाने की फैक्टरी है। उन्होंने बताया कि रविवार रात घर पर उनके पिता, पत्नी और एक बेटा दो कमरों में सो रहे थे। रात करीब डेढ बजे पांच बदमाश दीवार फांदकर घर में घुसे और सबसे पहले उन्होंने सीसीटीवी कैमरे के तार काट दिए। इसके बाद बदमाशों ने उनके कमरों के दरवाजों की बाहर से कुंडी लगा दी। खटपट की आवाज न आए, इसके लिए बदमाशों ने कमरों के दरवाजे के नीचे कपड़े लगा दिए। सामान बैग में भरने के बाद बदमाश उनके पिता के कमरे के दरवाजे की कुंडी खोलकर मेन दरवाजे का कुंडा काटकर फरार हो गए। सुबह उनके पिता घूमने के लिए उठे तो उन्हें सामान बिखरा हुआ और कमरे का दरवाजा बंद मिला। मामले की सूचना उन्होंने सिहानी गेट थाना पुलिस को दी। घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस ने डॉग स्क्वाड व फोरेंसिक की मदद से जांच पड़ताल की।  

विज्ञापन

दो घंटे घर में रहे बदमाश
अभिनव ने बताया कि बदमाश रात करीब 1.30 बजे घर में घुसे और साढ़े तीन बजे बाहर निकले। पांच बदमाशों ने आराम से दो घंटे तक घर खंगाला। चार बदमाश तो अलमारी उठाकर बाहर लाए जबकि एक बदमाश ने अंदर मेज पर रखीं घड़ी व अन्य जगह रखे सामान को इक्ट्ठा किया। 

बदमाशों ने नहीं होने दी आहट
अभिनव ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज देखने से साफ लग रहा था कि बदमाश अनुभवी थे। वे सभी बिना जुते-चप्पल के आए और वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने हल्की आहट भी नहीं होने दी जिससे परिवार के लोग उठ जाते।

बदमाशों को ट्रेस कर रही पुलिस
एसीपी नंदग्राम रवि कुमार सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। घटनास्थल की जांच की गई है। फुटेज के आधार पर बदमाशों को ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed