फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Joint Hospital: Patients seeking treatment are not getting clean water.

संयुक्त अस्पताल: इलाज कराने आए मरीजों को नहीं मिल रहा साफ पानी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
Joint Hospital: Patients seeking treatment are not getting clean water.
संजय नगर स्थित संयुक्त अस्पताल में आरओ प्लांट खराब होने से बिना फिल्टर का पानी पीती महिला । संव - फोटो : Archive

विज्ञापन

गाजियाबाद। संयुक्त अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले मरीजों और तीमारदारों के सामने अब पीने के पानी का संकट खड़ा हो गया है। ट्रॉमा सेंटर के सामने लगा आरओ करीब 20 दिन से खराब है। अस्पताल के स्टाफ के मुताबिक आरओ का फिल्टर भी करीब एक साल से नहीं बदला गया है। ऐसे में रोजाना ओपीडी में इलाज कराने और वार्डों में भर्ती मरीजों को साफ पानी के लिए परेशानी उठानी पड़ रही है। अस्पताल में प्रतिदिन करीब 800 से 1000 मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं। इनमें बड़ी संख्या में मरीज भर्ती भी रहते हैं, जिन्हें दिनभर पानी की जरूरत होती है।



आरओ खराब होने के बाद मरीज और उनके तीमारदार अस्पताल परिसर में उपलब्ध पानी के दूसरे स्रोतों पर निर्भर हैं। मरीजों को बाहर से बोतलबंद पानी खरीदकर पीना पड़ रहा है। आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों और दूरदराज से आने वाले तीमारदारों के लिए यह अतिरिक्त खर्च परेशानी बढ़ा रहा है। वार्ड में भर्ती बच्ची रानी की मां सुनीता ने बताया कि बेटी को डायरिया हुआ है। डॉक्टर ने यहां का पानी पीने से मना कर दिया था, इसलिए 20 रुपये में बोतल खरीदकर पानी पिला रही हूं। सीएमएस डॉ. संजय गुप्ता का कहना है कि आरओ मशीन खराब होने की जानकारी मिली है। जल्द ही इसकी मरम्मत कराई जाएगी। साथ ही फिल्टर की स्थिति भी देखी जाएगी। अस्पताल में मरीजों और तीमारदारों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन


ओपीडी के मरीज भी तलाशते हैं शुद्ध पानी

अस्पताल में ट्रॉमा सेंटर के सामने लगाया गया आरओ मरीजों और तीमारदारों के लिए प्रमुख पेयजल स्रोतों में शामिल है। इसके खराब होने से सबसे अधिक परेशानी ओपीडी में आने वाले मरीजों को हो रही है। मरीज पंजीकरण और चिकित्सक को दिखाने के बाद अस्पताल परिसर में पानी की तलाश करते नजर आते हैं। दूसरी ओर भर्ती मरीजों के तीमारदारों का कहना है कि लंबे समय से मशीन खराब होने के बावजूद इसकी मरम्मत नहीं कराई गई। जल्द कराई जाएगी मरम्मत
विज्ञापन
विज्ञापन



------

कुरुक्षेत्र। कटरान गली चौताला मोहल्ला के पार्क में श्री गणेश चतुर्थी मनाते हुए वस्त्र अर्पण करत

कुरुक्षेत्र। कटरान गली चौताला मोहल्ला के पार्क में श्री गणेश चतुर्थी मनाते हुए वस्त्र अर्पण करत- फोटो : Archive

कुरुक्षेत्र। कटरान गली चौताला मोहल्ला के पार्क में श्री गणेश चतुर्थी मनाते हुए वस्त्र अर्पण करत

कुरुक्षेत्र। कटरान गली चौताला मोहल्ला के पार्क में श्री गणेश चतुर्थी मनाते हुए वस्त्र अर्पण करत- फोटो : Archive

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed