फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Jewelery worth Rs 10 lakhs stolen on the pretext of repairing keys

Ghaziabad News: चाबी ठीक करने के बहाने 10 लाख के गहने चुराए

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 19 Mar 2024 12:35 AM IST
विज्ञापन
Jewelery worth Rs 10 lakhs stolen on the pretext of repairing keys
गाजियाबाद। विजयनगर के सेक्टर-नौ के रहने वाले अशोक कुमार घर में अलमारी में लॉकर की चाबी बनाने के बहाने शातिर 10 लाख की कीमत के गहने चोरी कर भाग गए। घटना 15 मार्च शाम करीब साढ़े चार बजे की है। मामले में अशोक कुमार ने विजयनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


अशोक कुमार ने बताया कि उनकी एक बक्से की चाबी गुम हो गई थी। जिसका ताला खुलवाने के लिए गली में ताला ठीक करने वाले आए तो उन्हें बुला लिया। उन्होंने बक्से का ताला खोलने के लिए कोई लंबी चाबी मांगी। उन्होंने लॉकर की चाबी दे दी। जो मुड़ गई। इसके बाद उन्होंने उसे ठीक करने के लिए कहा तो वह लॉकर के पास गए। इसी दौरान उसे खोलने के बहाने लॉकर से 10 लाख के गहने चोरी कर लिए। एसीपी कोतवाली प्रियाश्री पाल ने बताया कि मामले में शातिरों को ट्रेस करने के लिए टीमें लगी हैं। जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed