{"_id":"660348ce6a4ffd865d0267d4","slug":"jewelery-and-cash-worth-rs-19-lakh-were-stolen-by-breaking-the-locker-in-inspectors-flat-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-339891-2024-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: दरोगा के फ्लैट में लॉकर तोड़कर 19 लाख के गहने व नकदी चुराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: दरोगा के फ्लैट में लॉकर तोड़कर 19 लाख के गहने व नकदी चुराई
विज्ञापन
गाजियाबाद/डासना। वेव सिटी क्षेत्र के डासना चौकी के पास देव हाइट्स सोसायटी में चोरों ने दरोगा वीरपाल के फ्लैट को निशाना बना लिया। सोमवार रात उनके फ्लैट का ताला खोलकर लॉकर का ताला तोड़कर 19 लाख के गहने व नकदी चोरी कर ली। मंगलवार सुबह ड्यूटी से वापस लौटने पर उन्हें चोरी का पता चला। मामले में उन्होंने वेव सिटी थाने में तहरीर दी है।
वीरपाल का कहना है कि वह मेरठ में टीपी नगर थाने में तैनात हैं। मूलरूप से अलीगढ़ के गांव नयाबांस के रहने वाले हैं। उनका कहना है कि होली पर उनके बच्चे गांव गए थे और वह सोमवार को ड्यूटी पर गए थे। मंगलवार सुबह जब वापस लौटे तो फ्लैट का ताला खुला मिला और अलमारी में लॉकर का ताला टूटा मिला। जिसमें से करीब 30 तोला सोने के गहने और एक किलोग्राम चांदी के गहने व 10 हजार की नकदी गायब थी। सोसायटी में सुरक्षा गार्ड भी दो दिन से नहीं थे। एसीपी वेव सिटी पूनम मिश्रा का कहना है कि मामले में मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश की जा रही है। जल्द पकड़ लिया जाएगा।
- मोबाइल व लैपटॉप को नहीं लगाया हाथ
चोरों ने फ्लैट में केवल अलमारी का ही ताला तोड़कर चोरी की। अन्य सभी सामान यथास्थिति था। चोरों ने मोबाइल व लैपटॉप को हाथ नहीं लगाया। वीरपाल का कहना है कि मोबाइल व लैपटॉप भी वहीं रखे थे।