फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Jewelery and cash worth lakhs were stolen by breaking the lock of the house

Ghaziabad News: मकान का ताला तोड़कर लाखों के गहने और नकदी किए चोरी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jan 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
Jewelery and cash worth lakhs were stolen by breaking the lock of the house
गाजियाबाद। न्यू पंचवटी कालोनी में चोरों ने ललित छाबड़ा के बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों रुपये की कीमत के गहने और नकदी चोरी कर ली। ललित छाबड़ा ने नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

ललित छाबड़ा ने बताया कि तीन जनवरी को वह किसी काम से फरीदाबाद गए थे। घर में उनकी मां अकेली थीं और दोपहर एक बजे मकान में ताला लगाकर बाजार से कुछ सामान लेने गईं। शाम चार बजे वह लौटीं तो घर के मुख्य दरवाजे और कमरों व अलमारी के ताले टूटे थे। चोर अलमारी से लाखों रुपये के सोने व चांदी के आभूषण और नकदी और महंगा सामान भी ले गए। एसीपी नगर कोतवाली रितेश त्रिपाठी ने बताया कि आसपास के सीसीटीवी फुटेज देखे जा रहे हैं। जल्द ही चोरों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed