फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Javed said, wife used to go away from home angry, hence murder

Ghaziabad News: जावेद बोला, पत्नी घर से नाराज होकर चली जाती थी इसलिए की हत्या

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 17 Feb 2024 03:11 AM IST
विज्ञापन
Javed said, wife used to go away from home angry, hence murder
लोनी। जावेद ने अपने गर्दन पर चाकू से वार किया लेकिन वह अपनी गर्दन को पूरी तरह नहीं काट सका। घायल जावेद को जब अस्पताल में भर्ती कराया। डीसीपी ग्रामीण विवेक यादव ने बताया कि अस्पताल में उपचार के दौरान अपने बयान में जावेद ने कहा कि वह अपनी पत्नी से इस लिए नाराज था कि वह बार-बार घर से चली जाती थी। शुक्रवार को भी वह महिला थाने के बाद अपने घर जाने की बात कह रही थी।
विज्ञापन


उधर, जावेद और साबरीन के बीच का विवाद खत्म नहीं हो रहा था। साबरीन की बहन ने बताया कि हर बार जावेद नाराज साबरीन को मनाने के लिए ससुराल जाता था। हर बार बोलता था कि अबकी बार नहीं करूंगा और घर आकर फिर से परेशान करता था। कुछ माह पहले दोनों में इतना विवाद हो गया था कि जावेद ने अपने घर में रखे सिलिंडर में आग लगाने की कोशिश की थी। लेकिन लोगों ने घटना को बचा लिया था। पति के उत्पीड़न के चलते साबरीन ने महिला थाने में शिकायत की थी। शुक्रवार को दोनों फिर से दिल्ली के महिला थाने में तय तारीक को जाना था। जावेद को पता था कि उनकी पत्नी फिर से महिला थाने में उनकी शिकायत करेगी। ऐसा ना हो इसके लिए वह नाई की दुकान से चोरी छिपे उस्तरा ले आया था। साबरीन को नहीं पता था कि जावेद उस्तरा ले आया है। महिला थाने जाने के दौरान फिर से झगड़ा हुआ और जावेद ने घटना को अंजाम दे दिया। साबरीन की बहन ने बताया कि जावेद किसी को भी अपने घर नहीं आने देता था जबकि एक बहन का घर सामने है।
विज्ञापन

सुबह 10 और शाम सात बजे के बाद घर के दरवाजे बंद करने के लिए कहता था। बहन का कहना है कि जावेद उसे शारीरिक और मानसिक दोनों चोट पहुंचाता था। उसे गलत तरीके से प्यार करता था। साबरीन इसके खिलाफ थी। उन्होंने आरोप लगाया है कि जावेद के परिजनों से भी साबरीन का विवाद होता था। विवाद के चलते साबरीन लोनी आकर किराए पर रहने लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed