फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Jam on Delhi-Meerut road due to increase in vehicle pressure

Ghaziabad News: वाहनों का दबाव बढ़ने से दिल्ली-मेरठ मार्ग पर लगा जाम

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 16 Nov 2023 01:02 AM IST
विज्ञापन
Jam on Delhi-Meerut road due to increase in vehicle pressure
मोदीनगर। भाई दूज पर बुधवार को वाहनों के दबाव के कारण दिल्ली-मेरठ मार्ग पर जमा लग गया। सुबह से शुरू हुए जाम का सिलसिला रात तक जारी रहा। देर रात वाहन रेंगरेंग कर चले। लोगों को मिनटों का सफर तय करने में घंटों गंवाने पड़े।
विज्ञापन

बुधवार सुबह जैसे ही भीड़ बढ़ने लगी वैसे ही दिल्ली-मेरठ मार्ग सहित संपर्क मार्गाें पर पर यातायात प्रभावित होने लगा। कुछ ही देर में नगर में अनेक स्थानों पर जाम लग गया। भाई दूज का त्योहार मनाने निकले लोगों को भारी मुसीबत का सामना करना पड़ा। मोदी मंदिर, भगवान गंज मंडी कट, राज चौपला समेत कई स्थानों पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। राज चौपले पर भीषण जाम लग गया। दो पहिया वाहन भी जाम में फंसे रहे। वाहनों की कतार कपड़ा मिल तक पहुंच गई। जाम के कारण स्थानीय लोगों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम ने प्रशासन के दावों की पोल खोल दी। एसीपी का कहना है कि यातायात नियंत्रित करने के लिए जगह-जगह पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed