{"_id":"588f752e4f1c1b7d3de80ff0","slug":"jam-all-around-dusk-to-dawn-are-stuck","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुबह से हो गई शाम हर तरफ जाम ही जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुबह से हो गई शाम हर तरफ जाम ही जाम
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Mon, 30 Jan 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
traffic jam
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में सोमवार को सुबह से शाम तक अलग-अलग स्थानों पर जाम की स्थिति बनी रही। इससे दिनभर लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।सोमवार सुबह आठ बजे से ही एनएच-24 पर दोनों ओर जाम लगना शुरू हो गया। विजय नगर तिराहा और ताज हाईवे कट के पास सड़क के दोनों ओर एक-एक वाहन खराब हो गया।
विज्ञापन
इससे रास्ता बाधित हो गया और एनएच-24 पर वाहनों की कई किलोमीटर लंबी कतार लग गई। इस दौरान करीब एक से दो घंटे तक लोगों को जाम का सामना करना पड़ा। उधर, जीटी रोड और एनएच-58 पर पुलिस के चेकिंग बैरियर की वजह से भी लोगों को एक घंटे तक जाम का सामना करना पड़ा। इससे राजनगर एक्सटेंशन चौराहे पर भीषण जाम लग गया।
विज्ञापन
हाईवे ही नहीं शहर में भी सुबह से शाम तक जाम की स्थिति बनी रही। जीटी रोड पर अधिक वाहनों के दबाव के चलते सुबह से रात तक वाहन रेेंगते रहे। इसके अलावा हापुड़ चुंगी, लालकुआं, ठाकुरद्वारा, मोहन नगर, इंदिरापुरम, कौशांबी, वसुंधरा, वैशाली, मोदीनगर, मुरादनगर, लोनी, आदि स्थानों पर जाम लगा रहा।
विज्ञापन
इस बीच एक से दो घंटे तक लोगों को जाम का सामना करना पड़ा। जाम में फंसे कई लोगों ने सोशल मीडिया द्वारा ट्रैफिक पुलिस को जाम की सूचना दी। इसके बाद कई स्थानों पर पुलिस ने जाम खुलवाया, लेकिन कई जगह शिकायत के बाद भी पुलिस नहीं पहुंची।
इस संबंध में एसपी ट्रैफिक राजेश कुमार का कहना है कि सोमवार को वर्किंग डे होने की वजह से ट्रैफिक पर दबाव था, लेकिन ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने शिकायत मिलने के बाद मौके पर पहुंचकर जाम खुलवा दिया।