{"_id":"679fc76033775d0ad7053d47","slug":"jaipuria-reached-elite-final-in-basketball-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-565771-2025-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: बास्केटबॉल में जयपुरिया इलीट फाइनल में पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: बास्केटबॉल में जयपुरिया इलीट फाइनल में पहुंची
विज्ञापन
गाजियाबाद। जिला बास्केटबॉल संघ की ओर से चल रही जिला बास्केटबॉल लीग में रविवार को सेमीफाइनल मैच खेले गए। सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल में चल रही लीग में पहला सेमीफाइनल मैच बालक वर्ग में जयपुरिया इलीट और वीएसआई टाइगर्स के बीच खेला गया। जयपुरिया इलीट ने 50-28 स्कोर से मैच जीतकर फाइनल में प्रवेश किया।
दूसरा मैच बालिका वर्ग में जयपुरिया इलीट और स्किल जंक्शन वॉरियर्स के बीच खेला गया। स्किल जंक्शन वॉरियर्स ने जयपुरिया इलीट को 23-15 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। तीसरा मैच बालिका वर्ग में वीएसआई टाइगर्स और गाजियाबाद ईगल्स के बीच खेले गया जिसमें वीएसआई टाइगर्स ने 23-21 से जीत हासिल की।
चौथा सेमीफाइनल मैच बालक वर्ग में पाइवट पैंथर्स और स्किल जंक्शन के बीच खेला गया। स्किल जंक्शन ने 51-32 स्कोर के साथ जीत हासिल की। मुकाबलों का शुभारंभ मुख्य अतिथि योगेंद्र चौधरी ने किया। संघ के सचिव नीरज शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले आठ फरवरी को खेले जाएंगे। इस अवसर पर राजीव कुमार, परविंदर चौधरी, सलीम, महफूज, वाहिद, संतोषी, रतनदीप मौजूद रहे।