Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Itzel from US tied knot with civil engineer from Ghaziabad on Akshaya Tritiya

सात समुंदर पार से आई दुल्हन: जयपुर में मुलाकात, वृंदावन में प्यार; अमेरिका छोड़ गाजियाबाद के विपुल का थामा हाथ

Wed, 22 Apr 2026 09:43 PM IST
अनुज कुमार माई सिटी रिपोर्टर, गाजियाबाद
माई सिटी रिपोर्टर, गाजियाबाद Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 22 Apr 2026 09:43 PM IST
सार

अमेरिका में सरकारी नौकरी छोड़ भारत आईं महिला ने गाजियाबाद के सिविल इंजीनियर के साथ शादी कर ली। दोनों की पहली मुलाकात जयपुर में हुई थी। उसके बाद राघव के साथ वृंदावन-मथुरा दर्शन के दौरान प्यार हुआ। दोनों परिवारों की सहमति से अक्षय तृतीया के शुभ दिन अवंतिका के बैंक्वेट हॉल में शादी हुई। 
 

विज्ञापन
Itzel from US tied knot with civil engineer from Ghaziabad on Akshaya Tritiya
कृष्ण भक्त इटजैल और विपुल राघव ने रचाई शादी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमेरिका के मेक्सिको सिटी में टाउन प्लानर के पद पर सरकारी नौकरी करने वाली युवती कृष्ण भक्ति में भारत पहुंची। जहां गाजियाबाद के सिविल इंजीनियर मुलाकात के बाद उसने शादी कर ली। शादी के लिए भी उन्होंने विशेष दिन अक्षय तृतीया को चुना। इस दिन भगवान बांके बिहारी के चरणों के दर्शन होते हैं। एक साल पहले दोनों की मुलाकात जयपुर के आर्किटेक्ट से जुड़े एक कार्यक्रम में हुई थी, जिसके बाद दोनों वृंदावन घूमने के लिए गए थे।

विज्ञापन


संजयनगर सेक्टर-23 के एल ब्लॉक के रहने वाले विपुल राघव सिविल इंजीनियर हैं और उनकी बहन ज्योति राघव आर्किटेक्ट हैं। दोनों भाई बहन 28 जनवरी 2025 को जयपुर के कार्यक्रम में गए थे, जहां उनकी मुलाकात अमेरिका के मेक्सिको सिटी के तुक्सपान इलाके की रहने वाली इटजैल उर्फ शैलजा से हुई थी। 
विज्ञापन


विपुल ने बताया कि जयपुर में कार्यक्रम के समापन के दौरान इटजैल ने मथुरा व वृंदावन घूमने की इच्छा बताई तो वह उन्हें अपने साथ लेकर आ गए। दो दिन वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर, इस्कॉन मंदिर, बरसाना के राधारानी मंदिर और मथुरा के जन्मभूमि मंदिर में दर्शन के लिए गए थे, जहां दोनों ने एक दूसरे को पसंद किया और दोनों में प्यार हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उनका कहना है कि इसके बाद इटजैल अमेरिका लौट गई और बार-बार वृंदावन आने की बात उनसे कहने लगीं और विपुल से शादी करने की बात कही, जिसके बाद दोनों के परिवार ने जूम मीटिंग के जरिए शादी का रिश्ता स्वीकार किया और अक्षय तृतीया के दिन शादी अवंतिका स्थित एक बैंक्वट हाॅल में शादी रचाई। दोनाें की शादी में प्रदेश मंत्री जयवीर सिंह भी आशीर्वाद देने के लिए पहुंचे।


इटजैल ने अमेरिका कृष्ण मंदिरों में विपुल को कराए थे दर्शन
विपुल ने बताया कि शादी की बात जब तय हो गई थी तो वह अमेरिका में इस साल 12 मार्च को 10 दिनों के लिए घूमने के लिए गए थे। जहां उनको उनकी होने वाली पत्नी इटजैल ने अमेरिका के मैक्सिको शहर में बने सभी भगवान कृष्ण के मंदिरों के दर्शन कराएं। विपुल ने बताया कि शादी के दिन भी लड्डू गोपाल को साथ रखकर ही उन्होंने शादी की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed