{"_id":"584463e84f1c1be021a867ec","slug":"it-was-important-to-treat-cancer-of-corruption","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘जरूरी था भ्रष्टाचार के कैंसर का इलाज’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘जरूरी था भ्रष्टाचार के कैंसर का इलाज’
ब्यूरो, अमर उजाला /मोदीनगर
Updated Mon, 05 Dec 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
भाजपा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोटबंदी का फैसला ऐतिहासिक है। इससे जहां कालेधन का खात्मा होगा वहीं, देश का विकास तेजी से होगा। यह बातें आंवला से भाजपा के सांसद धर्मेंद्र कश्यप ने कहीं। वह रविवार को यहां हापुड़ रोड स्थित केएस जैन इंस्टीट्यूट परिसर में भाजपा की ओर से आयोजित पिछड़ा वर्ग सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि यह पिछड़ा वर्ग सम्मेलन नहीं बल्कि 70 वर्ष से पछाड़े जा रहे लोगों का सम्मेलन है लेकिन अब देश की बागडोर एक ऐेसे नेता (नरेंद्र मोदी) के हाथ में है, जिससे पिछड़े, दबे और कुचले लोगों में अपने भविष्य के प्रति आशा की किरण जागी है।
क्षेत्रीय सांसद डा. सतपाल सिंह ने कहा कि नोटबंदी से लोगों को कुछ परेशानी जरूर हो रही है, मगर पिछले 70 वर्षों का भ्रष्टाचार रूपी कैंसर का उपचार जरूरी था। कैंसर के इलाज में पीड़ा तो होगी मगर परिणाम देशहित में होगा। उन्होंने कहा कि नोटबंदी का असर भी दिखने लगा है।
विज्ञापन
लूट, चोरी और फिरौती की वारदातें कम हुई हैं। सम्मेलन में मौजूद महिलाओं की ओर इशारा करते हुए उन्होंने कहा यदि आपको लक्ष्मी चाहिए तो कमल पर बटन दबाना होगा चूंकि लक्ष्मी का वास कमल है।
मौके पर केएल जाटव के नेतृत्व में सैकड़ों जाटव समाज के लोग भाजपा में शामिल हुए। सम्मेलन की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष बसंत त्यागी और संचालन दिनेश सिंघल ने किया।
मौके पर गाजियाबाद के मेयर अशु वर्मा, लोनी के चेयरमैन मनोज धामा, पूर्व मंत्री नवाब सिंह नागर, डा. मंजू सिंह शिवाच, नरेंद्र शिशौदिया, अनुज त्यागी, नवीन जायसवाल, कृष्णवीर सिंह, स्वदेश जैन, सतेंद्र त्यागी, अमित तिसवाड आदि मौजूद रहे।
राजपाल त्यागी के बेटे अजीतपाल बीजेपी में शामिल
मुरादनगर। पूर्व कैबिनेट मंत्री राजपाल त्यागी के पुत्र और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अजीतपाल त्यागी रविवार को लखनऊ में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। मुरादनगर में उनके समर्थकों ने मिठाई बांटकर खुशी जताई।
लखनऊ में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने अजीतपाल त्यागी को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। जैसे ही उनके समर्थकों को उनके बीजेपी में शामिल होने का पता लगा, उन्होंने मिठाई बांटकर खुशी जताई।
समर्थकों का कहना है कि वह मुरादनगर से भाजपा के टिकट के दावेदार हो सकते हैं। सभासद सोनू त्यागी, विकास त्यागी, मनोज, सुरेश शर्मा, महेश शर्मा, अजयपाल, योगेश, गौरव, दीपक, सचिन, विनोद, मुन्नी त्यागी आदि ने मिठाई बांटकर खुशी मनाई।