{"_id":"6a63c77a69b50069cf0e66a3","slug":"iron-girder-placed-on-train-tracks-alert-loco-pilot-averts-accident-case-registered-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-938719-2026-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: ट्रेन की पटरी पर रखा लोहे का गर्डर, लोको पायलट की नजर पड़ने से बचा हादसा, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: ट्रेन की पटरी पर रखा लोहे का गर्डर, लोको पायलट की नजर पड़ने से बचा हादसा, केस दर्ज
विज्ञापन
दुहाई रेलवे ट्रैक
गाजियाबाद। गुलधर रेलवे स्टेशन के पास ट्रैक पर कुछ अज्ञात लोगों ने लोहे का गर्डर रख दिया। बृहस्पतिवार रात वहां से गुजर रही विशेष माल गाड़ी के लोको पायलट की नजर उस पर पड़ गई। आनन फानन में ट्रेन को रोक दिया गया। इससे बड़ा हादसा होने से बच गया। इस मामले में ट्रेन को पटरी से उतारने के साजिश की आशंका के साथ मधुबन बापूधाम थाने में शिकायत दी गई है। केस दर्ज करने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। रेलवे की तरफ से भी मामले की जांच के लिए टीम गठित की गई है। यह टीम इस हादसे के साथ-साथ सोमवार देर रात साहिबाबाद के पास मालगाड़ी के पटरी से उतरने की भी जांच करेगी।
विशेष मालगाड़ी के रास्ते में था गर्डर
शिकायत करता सीनियर सेक्शन इंजीनियर द्वितीय अमित मेहरा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि डाउन ट्रैक की केएम 29/02 से पांच किलोमीटर पहले गुलधर रेलवे स्टेशन के पास किसी ने रेलवे की ट्रैक पर लोहे का बड़ा गर्डर रख दिया। गुरुवार रात करीब 12:25 पर लाइन पर हरिद्वार से दिल्ली कैंट के लिए वाहन लदी विशेष ट्रेन लेकर आ रहे लोको पायलट की नजर इस पर पड़ी। इसके बाद पायलट उमेश कुमार ने आनन-फानन में ट्रेन को रोकते हुए आरपीएफ के साथ ही रेलवे के अधिकारियों को भी मामले की जानकारी दी।
इसके बाद आरपीएफ के जवानों ने मौके पर प्वाइंट मैन के साथ मिलकर ट्रैक को साफ किया और करीब आधे घंटे बाद ट्रेन आगे के लिए रवाना किया। इस मामले को रेलवे के अधिकारियों ने काफी गंभीरता से लिया है। इससे पहले गाजियाबाद-नई दिल्ली रूट पर साहिबाबाद स्टेशन से एक किलोमीटर आगे दिल्ली की ओर जाने वाली कोयले से लदी मालगाड़ी के छह डिब्बे भी सोमवार की देर रात पटरी से उतर गए थे। इस वजह से पिछले चार दिनों से लाइनें प्रभावित हैं। एसीपी कविनगर सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
साजिश की आशंका पर बढ़ाई ट्रैक की सुरक्षा
साहिबाबाद हादसा और गुलधर के पास गर्डर मिलने के बाद रेलवे इसे प्राथमिक रूप से असामाजिक तत्वों की साजिश मानते हुए ट्रैक की सुरक्षा को बढ़ाएगा। दिल्ली डिवीजन के जनसंपर्क अधिकारी अजय माइकल ने बताया कि पुलिस थाने में मामले की शिकायत की गई है। वहीं रेलवे की ओर से भी इसकी जांच के लिए टीम बनी है। उन्होंने बताया कि दोनों हादसों को देखते हुए ट्रैक पर गश्त बढ़ाने के लिए कहा गया है। इस दौरान आरपीएफ की टीमों को ट्रैक के आसपास संदिग्धों पर नजर रखने के लिए कहा गया है।
दिल्ली-साहिबाबाद रूट पर दस लोकल ट्रेनें प्रभावित
गाजियाबाद-नई दिल्ली रूट पर साहिबाबाद स्टेशन के पास हुई घटना के बाद अभी भी संचालन पटरी पर नहीं आ सका है। रूट पर चलने वाली कई ट्रेनें घंटों लेट हो रहीं हैं। शुक्रवार को भी 10 लोकल ट्रेनें निरस्त रहीं। इसमें 64151 अलीगढ़-दिल्ली मेमू, 64443 गाजियाबाद-दिल्ली ईएमयू, 64450 न्यू दिल्ली-गाजियाबाद लेडीज स्पेशल, 64582 दिल्ली-हाथरस मेमू, 64110 न्यू दिल्ली-अलीगढ़ मेमू, 64106 दिल्ली-खुर्जा ईएमयू, 64102 दिल्ली-अलीगढ़ ईएमयू समेत अन्य लोकल ट्रेंने निरस्त रहीं। वहीं तेजस एक्सप्रेस एक घंटा 26 मिनट, अंबाला कैंट इंटरसिटी एक्सप्रेस तीन घंटे 39 मिनट, शताब्दी एक्सप्रेस तीन घंटे 50 मिनट समेत अन्य कई महत्वपूर्ण ट्रेनें भी देरी से अपने गंतव्य तक पहुंचीं।