Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   iphoned from account after hacking mobile phone

Ghaziabad News: मोबाइल फोन हैक करके खाते से निकले 3.05 लाख रुपये

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
iphoned from account after hacking mobile phone
कौशांबी। मोबाइल फोन हैक करके एक व्यक्ति के खाते से 3.05 लाख रुपये निकल गए। पीड़ित का आरोप है कि दो दिन तक उसका मोबाइल अपने आप बंद होकर चालू हुआ। इसके बाद खाते से चार बार में रकम डेबिट कर ली गई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

भोवापुर निवासी दीपक मद्धेशिया लिंक रोड स्थित टाटा स्टील में कार्यरत हैं। उन्होंने दी शिकायत में बताया कि 17 अक्तूबर को उनके मोबाइल की स्क्रीन ब्लैक हो गई और सिस्टम अपडेट का नोटिफिकेशन आया। कुछ देर बाद मोबाइल फोन चालू हो गया। 18 अक्तूबर को भी इसी तरह की घटना हुई, लेकिन इस बार उसमें कई एप अनइंस्टॉल हो गए। दीपक ने बताया कि दोबारा ई-वॉलेट एप इंस्टॉल कर लॉगइन किया तो खाते से 3.05 लाख रुपये निकल गए। उन्होंने तत्काल साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई। उनके मोबाइल फोन पर कोई ओटीपी नहीं आया और न ही किसी लिंक को ओपन किया। एसीपी इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य ने बताया कि साइबर सेल की टीम जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed