फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Intoxicant sprayed on old man on the pretext of asking directions, made to remove jewelery worth Rs 1.5 lakh

Ghaziabad News: रास्ता पूछने के बहाने बुजुर्ग पर छि़ड़का नशीला पदार्थ, 1.5 लाख के गहने उतरवाए

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 14 Feb 2024 03:03 AM IST
विज्ञापन
Intoxicant sprayed on old man on the pretext of asking directions, made to remove jewelery worth Rs 1.5 lakh
साहिबाबाद। वसुंधरा सेक्टर 15 में रहने वाले सार्वजनिक उपक्रम से सेवानिवृत्त अभियंता माधव प्रसाद शर्मा की पत्नी से रास्ता पूछने के बहाने चेहरे पर नशीला पदार्थ छिड़क दिया। महिला को पार्क के पास ले जाकर डेढ़ लाख रुपये के गहने उतरवा लिए। दो टप्पेबाजों ने वारदात को अंजाम दिया।अभियंता की शिकायत पर इंदिरापुरम थाना पुलिस ने प्रतिरूपण द्वारा छल करने की धारा में सोमवार शाम को मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन

माधव प्रसाद शर्मा ने बताया कि 29 जनवरी की शाम को पत्नी घर के पास ही सब्जी लेने के लिए गईं थीं। रास्ते में दो युवक आए। पत्नी से रास्ता पूछने लगे। इसी बीच दूसरे युवक ने पत्नी के गाल पर किसी पदार्थ की कुछ बूंदें फेंकीं। इससे पत्नी बेहोशी की अवस्था में जाने लगीं। दोनों युवक उन्हें पार्क के पास ले गए और दो कड़े, दो अंगूठी उतरवा लीं। कान की बाली उतरवाने का प्रयास किया लेकिन पत्नी ने बाली उतारने में देर लगाई तो दोनों युवक पत्नी को गली के पास छोड़कर चले गए। थोड़ी बाद पत्नी बदहोश अवस्था में जैसे तैसे कर घर पहुंचीं और जमीन पर गिर गईं। करीब घंटेभर में होश आया। तब उन्होंने आपबीती सुनाई।
विज्ञापन

22 से 24 साल के थे दोनों टप्पेबाज
माधव ने बताया कि वारदात को अंजाम देने वाले दोनों टप्पेबाज युवा थे। पत्नी के मुताबिक दोनों की उम्र करीब 22 से 24 साल के बीच रही होगी। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास सीसीटीवी चेक किए तो दोनों युवक पत्नी से बात करते नजर आए हैं। एसीपी इंदिरापुरम स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि दोनों टप्पेबाजों की तलाश में टीम को लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed