Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   International Tea Day People are crazy about Ghaziabad Chhotu tea made from mineral water

International Tea Day: गाजियाबाद में यहां बनती है मिनरल वाटर से चाय, चुस्की लेने आते हैं दूर-दूर से दीवाने

Wed, 21 May 2025 07:29 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 21 May 2025 07:29 PM IST
सार

International Tea Day: हर साल 21 मई का दिन अंतरराष्ट्रीय चाय दिवस के रूप में मनाया जाता है। अदरक, इलायची और मसाला वाली चाय शौकीनों को लुभाती है। गाजियाबाद के छोटू की चाय के बहुत लोग दीवाने हैं।

विज्ञापन
International Tea Day People are crazy about Ghaziabad Chhotu tea made from mineral water
छोटू की चाय के दीवाने हैं लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सुबह नींद खुलने के बाद हमें चाय की तलब सबसे पहले लगती है। चाय की एक एक चुस्की के साथ जो सुकून मिलता है उसकी बात ही कुछ और है। इस चाय की एक खास बात और है कि ये आम से लेकर खास मुलाकात को भी यादगार बना देती है।

विज्ञापन


चाय की टपरियों पर चाय की चुस्की लेकर देश और विदेशों तक के मुद्दों पर चर्चा होती दिख जाती हैं। यहां तक कि जब दो परिवारों का आपस में सम्बन्ध जुड़ने वाला होता है तो उसकी शुरुआत भी एक कप चाय के साथ ही होती है। जीवन के तमाम रिश्तों की बुनियाद में चाय रूपी ईंट बेहद कमाल का काम करती है। 
विज्ञापन


गाजियाबाद के राकेश मार्ग पर भी एक ऐसी चाय की टपरी हैस जिसे छोटू चलाता है। छोटू की चाय की खास बात ये है कि ये चाय मिनरल वाटर से बनती है। चाय के साथ ब्रेड, बन, बिस्कुट, रस और पेटीज चाय के मजे को और बढ़ा देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




विश्व चाय दिवस पर तो छोटू की टपरी की रौनक चाय के शौकीनों से और गुलजार हो रही थी। छोटू ने बताया कि वह चाहता है कि उसके पास जो भी चाय पीने आये उसे कुछ ऐसा स्वाद दिया जाए। जिससे वह हमें याद रख सके।


विश्व चाय दिवस के अवसर पर छोटू की चाय की टपरी पर मौजूद गुलमोहर एनक्लेव सोसायटी के निवासी गौरव बंसल, अजीत सिंह, अश्वनी, दिनेश सिंह, श्रीपाल और बिजेंद्र सिंह ने कहा कि पीने को तो आदमी घर में ही चाय पी सकता है, लेकिन छोटू ने अपनी चाय का ऐसा स्वाद लोगों के दिमाग पर चढ़ाया है कि सब सुबह और शाम छोटू की चाय की चुस्की लेने कभी अकेले तो कभी अपनी मित्र मंडली को लेकर निकल पड़ते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed