फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Interior designer kidnapped, police engaged in search

Ghaziabad News: इंटीरियर डिजाइनर का हुआ अपहरण, तलाश में जुटी पुलिस

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 22 Aug 2024 05:25 AM IST
विज्ञापन
Interior designer kidnapped, police engaged in search
गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन की केडब्ल्यू सृष्टि सोसायटी के रहने वाले इंटीरियर डिजाइनर तरुण पंवार (35) का अपहरण होने का मामला सामने आया है। मामले में परिजनों ने 16 अगस्त को उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी लेकिन, बाद में मामला संदिग्ध लगने पर पुलिस ने अपहरण की धारा में मुकदमा तरमीम कर दिया है। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

तरुण पंवार के पिता ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि 16 अगस्त को उनका बेटा काम पर जाने की बात कहकर घर से गया था। जब वह घर नहीं लौटा और मोबाइल भी बंद जाने लगा तो उन्होंने नंदग्राम थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। कई दिन बीत गए तो उन्हें शक हुआ कि बेटे का अपहरण हुआ है तो उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर अपहरण का मुकदमा दर्ज करने की गुहार लगाई। एसीपी नंदग्राम रवि कुमार सिंह ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। तरुण पंवार की तलाश के लिए पुलिस की टीमें लगी हैं। जल्द ही उन्हें बरामद कर लिया जाएगा। प्रारंभिक जांच में पत्नी से विवाद की बात भी सामने आई है। सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed