फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Inter PAC Aligarh top games

अंतर वाहिनी पीएसी खेलों में अलीगढ़ शीर्ष पर

Mon, 18 Apr 2016 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Mon, 18 Apr 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
Inter PAC Aligarh top games
खेल - फोटो : अमर उजाला

गोविंदपुरम स्थित 47वीं वाहिनी पीएसी में चल रही पश्चिमी जोन 20वीं अंतर वाहिनी जूडो, जिम्नास्टिक और कुश्ती प्रतियोगिता के दूसरे दिन टीमों में कांटे की टक्कर देखने को मिली। प्रतियोगिता के दूसरे दिन दो गोल्ड और जीतकर कुल चार गोल्ड के साथ अलीगढ़ 45वीं वाहिनी पीएसी की टीम शीर्ष पर पहुंच गई है।

विज्ञापन


रविवार को अलीगढ़ के शैलेंद्र कुमार ने फ्री स्टाइल कुश्ती के 57 वर्ग में गोल्ड और ग्रीको रोमन में 66 किलो भारवर्ग में सुनील कुमार ने गोल्ड जीतकर टीम को बढ़त दिलाई।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में तीन गोल्ड के साथ दूसरे पायदान पर मेजबान गाजियाबाद की टीम है। फ्री स्टाइल कुश्ती में 125 किलो भारवर्ग में अरविंद कुमार ने गोल्ड मेडल हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, इटावा की टीम दो गोल्ड के साथ तीसरे स्थान पर जमी हुई है। ग्रीको रोमन कुश्ती में इटावा 28वीं वाहिनी के अजय कुमार ने गोल्ड मेडल हासिल किया जबकि गौतमबुद्धनगर 49वीं वाहिनी के विष्णुकांत शर्मा ने 80 किलो भारवर्ग में गोल्ड मेडल जीता।


जूडो 90 किलो भारवर्ग में मेरठ छठवीं वाहिनी के विनोद कुमार ने गोल्ड जीत खाता खोला। जिम्नास्टिक में 15वीं वाहिनी आगरा के मनोहर सिंह ने वल्टिग हार्स एवं रोमन परलर वार में उम्दा प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल प्राप्त किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed