फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Information given about cow slaughter by throwing meat in a cowshed, two arrested

Ghaziabad News: गोशाला में मांस फेंककर गोकशी की दी सूचना, दो गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 19 Mar 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
Information given about cow slaughter by throwing meat in a cowshed, two arrested
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। 
गाजियाबाद। सिहानी गेट क्षेत्र के लोहियानगर में अरुण भारद्वाज की गोशाला में पांच दिन पूर्व पुलिस को भैंस का मांस बिखरा मिला। पुलिस जांच में आया कि मांस उनके साले नंदकिशोर और उसकी बेटी छाया शर्मा ने गोशाला में डलवाया है। पुलिस ने छाया शर्मा के दोस्त योगेश चौधरी और उसके साथी शिवम को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


डीसीपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि लोहियानगर निवासी अरुण भारद्वाज के पड़ोस में उनका साला नंदकिशोर शर्मा भी रहता है और दोनों की गोशालाएं हैं। नंदकिशोर शर्मा और उनकी बेटी छाया शर्मा ने अरुण भारद्वाज को गोकशी के आरोप में जेल भेजने का षड़यंत्र रचा। छाया ने अपने दोस्त योगेश चौधरी निवासी जहांगीराबाद जनपद बुलंदहशर, ऋषभ व शिवम निवासी गांव अजनारा शिकारपुर जनपद बुलंदशहर हाल निवासी यूनिनव हाईट्स राजनगर एक्सटेंशन नंदग्राम के साथ मिलकर अरुण की गोशाला में 12 मार्च की रात मांस फेंक दिया।
विज्ञापन

योगेश चौधरी ने गोसेवक दल के अध्यक्ष पवन तोमर को फोन पर सूचना दी कि अरुण भारद्वाज की गोशाला में गोकशी की गई है और मांस परिसर में पड़ा है। पवन तोमर अपने पदाधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसीपी नंदग्राम पूनम मिश्रा ने बताया कि आरोपी नंदकिशोर शर्मा निवासी शिव चंडी मंदिर लोहियानगर अरुण का साला है। नंदकिशोर अपने जीजा अरुण की गौशाला हड़पने के लिए कई बार पूर्व में भी साजिश रच चुका है। 13 मार्च को होली पर्व होने के चलते अरुण शर्मा को गोकशी और गोमांस बेचने के आरोप में जेल भेजने की साजिश रची गई। बताया कि सीसीटीवी में योगेश और शिवम दोनों मांस लाते दिखाई पड़े। गोकशी की सूचना थी लेकिन गौशाला में खून कहीं भी नहीं था। मांस के पहले से टुकड़े किए गए थे। ऐसे में मामला संदिग्ध होने पर जांच में आरोपियों की करतूत सामने आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed