फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   industries

517 उद्योगों को जारी की गई अनुमति, उत्पादन आज से

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2020 08:00 PM IST
विज्ञापन
industries
जिले में 517 औद्योगिक इकाइयों को जारी हुई अनुमति, उत्पादन आज से - पोर्टल पर 1177 इकाईयों ने किए आवेदन माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। लॉकडाउन 3 में औद्योगिक गतिविधियों को शुरू करने के लिए जिला उद्योग केंद्र तेजी से कार्य कर रहा है। आवेदन मिलने के बाद मंगलवार को 517 उद्योगों को अनुमति जारी की गई। पिछले दो दिनों में 1177 उद्यमियों ने उद्योग शुरू करने के लिए पोर्टल पर आवेदन किया। विभाग द्वारा इन आवेदनों की जांच के बाद उद्योगों को अनुमति जारी कर दी गई। बुधवार से अनुमति मिलने वाले उद्योग शुरू हो सकेंगे। उपायुक्त उद्योग बीरेंद्र कुमार ने बताया कि पोर्टल पर लिंक रविवार रात को शुरू कर दिया गया था। 517 औद्योगिक इकाइयों से आवेदन मिले थे, मंगलवार को इनकी अनुमति जारी कर दी गयी। साथ ही मंगलवार को पोर्टल पर मिले आवेदन की संख्या करीब 354 हैं। सभी उद्यमियों को सुरक्षा उपायों के साथ संचालन की अनुमति है। ट्रोनिका सिटी औद्योगिक एरिया से 68, साउथ साइट इंडस्ट्रियल एरिया जीटी रोड से 58, बुलंदशहर रोड औद्योगिक क्षेत्र से 43, कविनगर औद्योगिक क्षेत्र से 38, मेरठ रोड इंडस्ट्रियल एरिया से 142, साहिबाबाद औद्योगिक एरिया से 123, मोरटा औद्योगिक क्षेत्र से 03, राजेंद्रनगर औद्योगिक से 07, मोदीनगर से 25, आनंद इंडस्ट्रियल एरिया से 10 इकाइयों को अनुमति जारी की गई है। गाजियाबाद जिले में करीब 32000 पंजीकृत योग हैं। इनमें से 573 आवश्यक वस्तुओं की औद्योगिक इकाइयां लगातार संचालित हो रही है और वस्तुओं का उत्पादन हो रहा है। --- यह है प्रमुख शर्तें : - उद्योगों को करना होगा सैनिटाइज्ड - 50 से अधिक श्रमिकों को लाने ले जाने के लिए करनी होगी वाहन की व्यवस्था - दो शिफ्ट में में काम के बाद फैक्ट्री या कार्यस्थल को किया जाएगा सैनिटाइज्ड - मशीनों हर घंटे करना होगा सैनिटाइज - फैक्ट्री में लगे वाहनों को लगातार सैनिटाइज करना होगा - कर्मचारियों और श्रमिकों के चिकित्सा बीमा का इंतजाम - फैक्ट्री स्थल पर सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का सख्ती से पालन - कार्यस्थल पर गुटखा तंबाकू खाने और टूटने पर पूरी तरह से प्रतिबंध - लिफ्ट में 2 या 4 लोगों के जाने की अनुमति - बैठक होने पर 6 फीट की दूरी पर बैठना अनिवार्य - कर्मचारियों और श्रमिकों के लिए सैनिटाइजर की व्यवस्था
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed