{"_id":"6431bb291bfc27d906002cb4","slug":"indecent-act-with-brother-in-laws-sister-report-filed-ghaziabad-news-c-30-1-74287-2023-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाभी के भाई की घिनौनी करतूत: अकेला पाकर लड़की से की अश्लील हरकत, शोर मचाने पर मुंह दबाया, यहीं न रुका दरिंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाभी के भाई की घिनौनी करतूत: अकेला पाकर लड़की से की अश्लील हरकत, शोर मचाने पर मुंह दबाया, यहीं न रुका दरिंदा
Sun, 09 Apr 2023 12:36 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 09 Apr 2023 12:36 AM IST
सार
शोर सुनकर लोगों को आता देख युवक वहां से भाग गया। एसीपी ने बताया कि तहरीर के आधार पर फुरकान पुत्र मेहरबार निवासी पिपलैड़ा थाना धौलाना के खिलाफ पॉक्सो और छेड़छाड़ सहित कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
मोदीनगर के भोजपुर क्षेत्र के एक गांव में बहन की ससुुराल आए युवक ने जीजा की 15 वर्षीय से बहन के साथ छेड़छाड़ करते हुए उसके साथ अश्लील हरकत की। किशोरी ने शोर मचाया तो आरोपी ने उसकी पिटाई कर दी। किशोरी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। उक्त गांव निवासी एक व्यक्ति का साला दो दिन से उनके घर आया हुआ था।
विज्ञापन
आरोप है कि बीते दिन युवक की नाबालिग बहन घर पर अकेली थी। इसी दौरान आरोपी मौका देखकर उसके कमरे में घुस गया और किशोरी से अश्लीलता करने लगा। किशोरी ने शोर मचाया तो आरोपी ने उसका मुंह दबा लिया। मगर किशोरी ने हिम्मत नहीं हारी और किसी तरह मनचले के चंगुल से छूटकर बाहर आ गई। आरोपी भी पीछा करता हुआ वहां पहुंचा और किशोरी की पिटाई कर दी।
विज्ञापन
शोर सुनकर लोगों को आता देख युवक वहां से भाग गया। एसीपी ने बताया कि तहरीर के आधार पर फुरकान पुत्र मेहरबार निवासी पिपलैड़ा थाना धौलाना के खिलाफ पॉक्सो और छेड़छाड़ सहित कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन