फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Increased the number of police-public tension Kanvdion ...

कांवड़ियों की संख्या बढ़ी...पुलिस-पब्लिक की टेंशन

Sat, 30 Jul 2016 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /गाजियाबाद
अमर उजाला ब्यूरो /गाजियाबाद Updated Sat, 30 Jul 2016 01:16 AM IST
विज्ञापन
Increased the number of police-public tension Kanvdion ...
धा‌र्मिक - फोटो : अमर उजाला
हरिद्वार से गाजियाबाद-दिल्ली की ओर आने वाले कांवड़ियों की संख्या अब धीरे-धीरे बढ़ने लगी है। इसके साथ ही बढ़ने लगी है पुलिस और एनएच-58 से गुजरने वाले लोगों की टेंशन। कांवड़ यात्रा के चलते एनएच-58 के उस पार रहने वाले लोगों का संपर्क जैसे मुख्य शहर से कट गया है।
विज्ञापन


इसके अलावा अन्य मार्ग पर चलने वाले वाहन चालकों को भी घूमकर जाना पड़ रहा है। राजनगर एक्सटेंशन चौराहा और मोहन नगर चौराहा पर कांवड़ियों को निकालने में सिविल पुलिस, यातायात पुलिस और सिविल डिफेंस के वालंटियर्स को कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है।हरिद्वार से आने वाले कांवड़िया अब झांकियों वाली बड़ी कांवड़ लेकर आने लगे हैं।
विज्ञापन


इन बड़ी कांवड़ के साथ एक कांवड़ियों का टोला आता है, जिसमें करीब 15 से 30 कांवड़िए शामिल होते हैं। इस टोले के साथ एक ट्रक चलता हुआ आता है। इस ट्रक में डीजे और जनरेटर लगा होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बड़ी कांवड़ के राजनगर एक्सटेंशन चौराहा या मोहन नगर चौराहा गुजरने के दौरान व्यवस्था में लगी पुलिस को करीब तीन से पांच मिनट के लिए ट्रैफिक रोकना पड़ता है।

ऐसे में वन-वे मार्ग पर भी जाम की स्थिति बन जाती है। जाम में फंसे लोगों का कहना है यातायात पुलिस को ऐसी व्यवस्था करनी चाहिए कि वह लोगों को ऐसे रास्ते से निकालें कि उन्हें जहां जाम का सामना न करना पड़े।


यातायात पुलिस कांवड़ियों और आम जनता को कोई परेशानी न हो इसलिए कुछ कुछ देर के लिए कांवड़ियों और कुछ देर के लिए ट्रैफिक को रोक रही है। गाजियाबाद के कांवड़ मार्गों पर कहीं जाम नहीं लग रहा है। सभी को रूट डायवर्ट कर निकाला जा रहा है। -राजेश कुमार एसपी ट्रैफिक

कांवड़ के दौरान छतों पर कराई गई नमाज
एनएच-58 पर सिहानी चुंगी के पास स्थित मस्जिद में जुमे की नमाज सड़क पर पानी भरने से मस्जिद के अंदर और छतों पर कराई गई। इस दौरान मेरठ से दिल्ली आने वाली सड़क पर कांवड़िए चल रहे थे।


वहीं, सड़क के दूसरी ओर स्थित मस्जिद में पुलिस ने शांतिपूर्ण तरीके से नमाज कराने के लिए सड़क के बीच एक पर्दा लगा दिया। संवेदनशील हालात को देखते हुए एसपी सिटी, सीओ सेकेंड, सिहानी गेट थाना प्रभारी, एलआईयू इंस्पेक्टर के साथ भारी पुलिस बस मौके पर मौजूद रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed