{"_id":"6837663d21dcf6f8d50c3dbf","slug":"increased-cases-of-vomiting-and-diarrhea-ghaziabad-news-c-30-gbd1016-645034-2025-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: उल्टी-दस्त और डायरिया के बढ़े मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: उल्टी-दस्त और डायरिया के बढ़े मरीज
विज्ञापन
गाजियाबाद। उमस और गर्मी की वजह से अस्पतालों में उल्टी-दस्त, डायरिया, डिहाइड्रेशन के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। पिछले एक हफ्ते में अस्पतालों में ओपीडी में आने वाले मरीजों की संख्या बढ़ी है।
बच्चों में डायरिया के केस सबसे अधिक हैं। बुधवार को एमएमजी अस्पताल और संयुक्त जिला अस्पताल में लगभग 3000 मरीज पहुंचे। बुधवार को एमएमजी अस्पताल में नंदग्राम से इलाज कराने पहुंचीं महिला बेहोश होकर गिर पड़ीं।
एक हफ्ते पहले जहां संयुक्त जिला अस्पताल में 900 के लगभग मरीज पहुंच रहे थे, वहीं अब यह संख्या बढ़कर 1000 से अधिक हो गई है। वहीं, एमएमजी अस्पताल में जहां 1600-1700 मरीज पहुंचते थे, उनकी संख्या बढ़कर 2000 हो गई है। संयुक्त जिला अस्पताल में बुधवार को कुल 1039 मरीज पहुंचे जिसमें 101 बच्चे और 492 महिलाएं शामिल रहीं। वहीं, एमएमजी अस्पताल में 2000 मरीज पहुंचे जिसमें से 250 के करीब बच्चे भी शामिल रहे। एमएमजी के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. संतराम वर्मा ने बताया कि अधिकतर मरीज पेट दर्द, डायरिया और उल्टी और बुखार के मरीज हैं।