फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Incomplete road, traffic jams... rail passengers inconvenienced

Ghaziabad News: अधूरी सड़क, लग रहा जाम...रेल यात्री परेशान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Incomplete road, traffic jams... rail passengers inconvenienced
गाजियाबाद। गाजियाबाद जंक्शन के बाहर निर्माण कार्य रुकने के बाद से फैली अव्यवस्था स्टेशन पहुंचने वाले यात्रियों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। शुक्रवार देर रात भी स्टेशन के बाहर जाम की स्थिति बनी रही, जिसके चलते यात्रियों को करीब आधे घंटे तक स्टेशन के बाहर फंसे रहना पड़ा। इसके बाद कई यात्री अधूरी सड़क के कारण लगे जाम से बचने के लिए पहले ही उतरकर पैदल स्टेशन तक पहुंचे। गाजियाबाद जंक्शन के बाहर अधूरी सड़क के कारण यात्रियों को हो रही परेशानी को लेकर संवाद न्यूज एजेंसी की टीम ने पड़ताल की। इसी क्रम में शुक्रवार रात करीब साढ़े 10 बजे टीम स्टेशन के बाहर पहुंची। इस दौरान यात्रियों ने अपनी परेशानियां साझा कीं।
विज्ञापन


व्यवस्थाओं के सवाल पर नहीं मिली जानकारी
बीते बुधवार से ही दिल्ली मंडल के पीआरओ अजय माइकल को मौके की स्थिति से अवगत कराते हुए आवश्यक व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी मांगी जा रही है। हालांकि, खबर लिखे जाने तक धूल पर नियंत्रण और यातायात को व्यवस्थित करने के लिए तत्काल उठाए जाने वाले कदमों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली।
विज्ञापन



----------------------
बोले यात्री-

तीन साल से इस स्टेशन पर आना-जाना लगा रहता है। स्थिति में कोई सुधार देखने को नहीं मिला है। सड़क का एक हिस्सा बनने के बाद भी जाम और धूल की समस्या बनी हुई है। — आलोक सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन


कैब के इंतजार में खड़ा हूं। जाम के चलते कैब स्टेशन के सामने तक नहीं आ पाई है। अब पैदल ही बाहर जाकर कैब लेनी होगी। -विवेक

सड़क का निर्माण जब पूरा होगा, तब होगा, लेकिन तब तक यात्रियों की सहूलियत के लिए पानी का छिड़काव और यातायात संभालने के लिए जवानों की तैनाती होनी चाहिए। -वैभव


लखनऊ से दिल्ली की ओर सफर कर रहा हूं। गाजियाबाद स्टेशन पर उतरकर कैब पकड़ने के लिए बाहर पहुंचा, लेकिन ट्रालों की आवाजाही, धूल और जाम के कारण परेशानी का सामना करना पड़ा। स्टेशन के बाहर सड़क के हालात बेहद खराब हैं। — यात्री-गौरव भटनागर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed