फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Income tax raid on meat businessman Haji Yasin Qureshi's factory

Ghaziabad News: मीट कारोबारी हाजी यासीन कुरैशी की फैक्टरी पर आयकर छापा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 01 Nov 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
Income tax raid on meat businessman Haji Yasin Qureshi's factory
गाजियाबाद। भोजपुर निवासी हाजी यासीन कुरैशी की मीट फैक्टरी और मुंबई स्थित कार्यालय पर आयकर विभाग की टीम ने छापा मारा है। यासीन कुरैशी मीट के बड़े कारोबारी हैं। डसना मसूरी में इंटरनेशनल एग्रो फूड के नाम से यासीन की फैक्टरी है। यहां से विदेश में मीट की सप्लाई की जाती है। सूत्रों का कहना है कि इनकम टैक्स में खामियां पाए जाने पर यह कार्रवाई की गई है। प्रधान आयकर आयुक्त कानपुर शिशिर झा और मुख्य आयकर आयुक्त गाजियाबाद शुचिष्मता पलई के निर्देशन में इनकम टैक्स विभाग के 50 अधिकारी गाजियाबाद और मुंबई के ठिकानों पर सर्च कर रहे हैं। उनके साथ करीब 50 पुलिसकर्मी भी हैं। फैक्टरी के गेट को अंदर से बंद कर दिया गया है। कोई अंदर बाहर नहीं जा रहा है। कार्रवाई देर शाम तक जारी रही। मसूरी थाना क्षेत्र स्थित इंटरनेशनल एग्रो फूड नाम से संचालित फैक्टरी तकरीबन 40-45 बीघे में फैली हुई है। बीते 15 वर्षों से भैंस का मीट एक्सपोर्ट का काम करती है। फैक्टरी के मालिक हाजी यासीन कुरैशी थाना भोजपुर के गांव त्यौड़ी के रहने वाले हैं और अब परिवार समेत मुंबई में रहते हैं। बीमार रहने के चलते अब इनके बेटे हाजी जावेद फैक्टरी संभालते हैं। मंगलवार की दोपहर 12 बजे इनकम टैक्स की टीम 20 अधिकारियों के साथ पुलिस लाइन से 40 पुलिसकर्मी लेकर इंटरनेशनल फैक्टरी में अकाउंटस व अन्य दस्तावेज खंगाल रही है। फैक्टरी के निर्यात मैनेजर मंजूर अली व एचआर मैनेजर एजाज हसन से भी टीम ने पूछताछ कर दस्तावेज लिए हैं। फैक्टरी के जीएम आरिफ कुरैशी व परचेज मैनेजर रविंद्र फैक्टरी में मौजूद नहीं थे। फैक्टरी में स्लॉटर हाउस भी है, जिसमें बड़ी संख्या में पशुओं का कटान किया जाता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed