फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Incense sticks made from flowers, useful item from household waste

Ghaziabad News: फूलों से बन रही धूपबत्ती, घर के कचरे से उपयोगी वस्तु

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2024 04:55 AM IST
विज्ञापन
Incense sticks made from flowers, useful item from household waste
गाजियाबाद। शहर के लिए बड़ी चुनौती बन रही कचरा निस्तारण की समस्या का समाधान नगर निगम जन सहयोग से कर रहा है। अभियान चलाकर गृहणियों को कचरा पृथक्करण के लिए जागरूक किया जा रहा है। इसी का नतीजा है कि मोहननगर जोन के वार्ड-45 के करेड़ा में कई गृहणियों ने अपने घरों पर फूलों से एकत्र होने वाले अपशिष्ट से धूपबत्ती बनाने का काम शुरू कर दिया है। इसी तरह कविनगर जोन के वार्ड-67 में भी वेस्ट से बेस्ट की मुहिम छेड़ते हुए घर के कचरे का इस्तेमाल कर उपयोगी वस्तुएं बनाने का कार्य किया जा रहा है। पेंसिल के स्टैंड, नाइट लैंप, हैंगिंग बास्केट, कपड़े की थैली आदि बनाकर पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता का संदेश दिया जा रहा है।
विज्ञापन

नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने बताया कि कचरा पृथक्करण के लिए प्रतिदिन शहरवासियों को जागरूक किया जा रहा है। डोर टू डोर कचरा एकत्रित करने वाले वाहनों में भी चार प्रकार के कंपार्टमेंट लगे हुए हैं, जिनके उपयोग के लिए स्वच्छ भारत मिशन की टीम जनता को जागरूक कर रही है। साथ ही, घरों के अंदर भी गीला कचरा अलग तथा सूखा कचरा अलग करने के लिए अपील की जा रही है। गृहणियां इस मुहिम में अहम भूमिका निभा रही हैं। न केवल कचरे को अलग-अलग किया जा रहा है बल्कि जागरूक महिलाएं कचरे से उत्पाद भी बना रही हैं। कविनगर जोन में सबसे अधिक इस कार्य को किया जा रहा है। गाजियाबाद नगर निगम की ओर से रोको-टोको अभियान भी चलाया जा रहा है, जिसमें पान मसाला खाकर यहां-वहां थूकने वालों को टोका जा रहा है और खुले में शौच न करने की अपील की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed