फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   In the canteen of Loni Bus Depot Young man shot seven bullets

Ghaziabad News: लोनी बस डिपो की कैंटीन में युवक को मारी सात गोलियां

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 30 Apr 2024 03:42 AM IST
विज्ञापन
In the canteen of Loni Bus Depot
Young man shot seven bullets
लोनी। बॉर्डर थाना क्षेत्र के लोनी बस डिपो की सरकारी कैंटीन पर निखिल निवासी पंचवटी और दो अज्ञात ने अमर विहार कॉलोनी निवासी गौरव (22) पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गौरव को कंधे में तीन, पैर में दो और एक गोली हाथ में लगी है, एक गोली उसके सिर को छूती हुई निकल गई। आरोपी युवकों का गौरव के दोस्त आदित्य के साथ झगड़ा हुआ था। गौरव बीच-बचाव कराने पहुंचा था। दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

अमर विहार कॉलोनी में राजेश शर्मा परिवार के साथ रहते हैं। परिवार में पत्नी सुनीता, दो बेटे गौरव और सौरभ हैं। सुनीता ने बताया कि गौरव जागरण का कार्य करता है। रविवार रात करीब ढाई बजे वह जागरण से घर आया था। तभी उसके दोस्त सुमित का कॉल आया। सुमित ने कहा कि लोनी बस डिपो के पास झगड़ा हुआ है, जल्द आ जाओ। पहले तो गौरव ने जाने से मना कर दिया। बाद में चला गया। गौरव जब लोनी बस डिपो के पास पहुंचा तो उसके दूसरे दोस्त आदित्य का झगड़ा आरोपियों के साथ हो रहा था।
विज्ञापन

तीन से चार लोग आदित्य की पिटाई कर रहे थे। गौरव ने सभी को अलग हटाने की कोशिश की लेकिन आरोपी युवक नहीं माने। इसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। आरोपियों ने गौरव पर चाकू और गोलियां चला दी। सुनीता ने बताया कि आरोपियों ने 10 से अधिक गोलियां चलाई है। छह से अधिक गोली के निशान गौरव के शरीर पर हैं। घटना के दौरान आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तब तक आरोपी भाग चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



आदित्य को लगने वाली गोली गौरव को लगी
आदित्य भी जागरण में झांकी निकालने का काम करता है। रात के समय वह जागरण खत्म कर घर की तरफ आ रहा था। आदित्य के साथ उसके दो दोस्त थे। लोनी बस डिपो की कैंटीन में आदित्य और उसके दो दोस्त खाना खा रहे थे। तभी आरोपी आए और खाने की टेबल से हटने को कहने लगे। आदित्य नहीं हटा, उसके दो दोस्त टेबल छोड़कर खड़े हो गए। आदित्य के टेबल से नहीं हटने पर आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दी। आदित्य ने बताया कि मारपीट के दौरान आरोपियों ने उनका गला पकड़ लिया और मुंह में तमंचा डालकर गोली मारने की बात कहने लगे।



गोली लगने के बाद भागकर दिल्ली पहुंचा गौरव
गौरव पर जब आरोपियों ने गोली चलाई तो अन्य दोस्त उसे छोड़कर भाग गए। गोली लगने पर गौरव गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद वह भागकर दिल्ली में प्रवेश कर गया। आरोपी गौरव का पीछा करने लगे। दिल्ली में पेट्रोल पंप पर गौरव का एक दोस्त सुमित मिल गया। गौरव ने उससे जान बचाने की गुहार लगाई। सुमित कार से गौरव को जीटीबी अस्पताल लेकर पहुंचा। सुमित ने ही गौरव के परिजनों को घटना की जानकारी दी।

भाई को गोली लगने की बात सुन गिरा सौरभ
गौरव के गोली लगने की सूचना जैसे ही गौरव के भाई सौरभ को मिली, तो वह मकान की दूसरी मंजिल से नीचे आने लगा। जल्दबाजी में सीढि़यों से उतर रहे सौरभ का पैर फिसल गया और वह नीचे गिर गया। शोर शराबा होने पर आसपास के लोग भी वहां आ गए। परिजनों ने लोगों की मदद से सौरभ को भी दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया। हालांकि दोपहर के समय सौरभ को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है।


बयान
पुलिस ने निखिल निवासी पंचवटी और दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम दबिश दे रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - भास्कर वर्मा, एसीपी अंकुर विहार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed