फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   in-laws accused of inciting husband to commit suicide

Ghaziabad News: ससुरालियों पर पति को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jun 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
in-laws accused of inciting husband to commit suicide
गाजियाबाद। खुर्जा के सनेमा सफीपुर निवासी दीपशिखा ने ससुरालियों पर शादी के समय बात छिपाने और शादी के बाद पति को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। आरोप है कि ससुरालियों ने उनका उत्पीड़न कर उनके गहने हड़प लिए। दीपशिखा का कहना है कि 2022 में उनकी शादी विजयनगर निवासी वैभव राघव से हुई थी। आरोप है कि ससुरालियों ने रिश्ता होने के दौरान उनके पति की नशे की लत के बारे में नहीं बताया और न ही शादी से पहले वह नशा मुक्ति केंद्र में रहकर आए, इसकी जानकारी दी। वहीं, शादी के बाद वह फिर से नशा मुक्ति केंद्र चले गए। इसी बीच ससुरालियों ने उनके गहने अपने पास रख लिए और कहा कि जब जरूरत हो तब ले लेना। दीपशिखा का कहना है कि उन्हें इसकी जानकारी हुई कि ससुरालियों ने उनके गहने गिरवी रख दिए हैं और उनकी बिना जानकारी उनके दस्तावेजों का इस्तेमाल कर ऋण भी ले लिया। आरोप है कि वह अपने ऑफिस गई हुई थीं। इसी बीच उनके पास सास ने फोन कर बताया कि उनके पति की तबीयत खराब हो गई। वह अस्पताल पहुंची तो वहां उनके पति मृत अवस्था में मिले। मामले में उन्होंने ससुरालियों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए सास, देवर, ससुर समेत पांच लोगों के खिलाफ केस कराया है। एसीपी नगर सलोनी अग्रवाल का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed