फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   In eight years, Uttar Pradesh has come out of the image of a sick state: Yogi

आठ साल में बीमारू राज्य की छवि से बाहर आया यूपी : योगी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 03 Apr 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
In eight years, Uttar Pradesh has come out of the image of a sick state: Yogi
गाजियाबाद। भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की समन्वय बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2017 से पहले उत्तर प्रदेश की छवि बीमारू राज्य की थी। हर विकास की गति रुकी हुई थी। पिछले आठ साल में इस छवि को हमने बदल दिया है। अब यूपी तेजी से आगे बढ़ रहा है। हर जिले में स्वास्थ्य, शिक्षा और परिवहन की सुविधाएं बढ़ी हैं, जिनसे लोगों का जीवन आसान हुआ है।
विज्ञापन

नेहरू नगर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में की गई ब्रज और पश्चिम प्रांत की समन्वय बैठक में सीएम ने कहा, गाजियाबाद में जल्द ही एम्स दिल्ली का सेटेलाइट सेंटर खुलने जा रहा है। इससे दिल्ली-एनसीआर और पश्चिम यूपी के सभी जिलों के लोगों को बेहतर चिकित्सकीय सुविधाएं मिलेंगी।
विज्ञापन



उन्होंने कहा, भाजपा सरकार के आठ साल जनसेवा के लिए समर्पित रहे हैं। विकास के लिहाज से देखा जाए तो ये आठ साल बेमिसाल रहे हैं। इसी अवधि में अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण हुआ है, जिसकी प्रतीक्षा 500 वर्षों से की जा रही थी। इस बार के महाकुंभ का सफल आयोजन भी आश्चर्यचकित करने वाला है, क्योंकि अनुमान 45 करोड़ लोगों के आने का ही था जबकि 66 करोड़ ने संगम में डुबकी लगाकर पुण्य लाभ कमाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




सरकार और संगठन में तालमेल से आसानी से हो रहे काम

सीएम योगी ने कहा, भाजपा के लिए सबसे पहले राष्ट्र है। हर कार्यकर्ता इसी भावना को लेकर चलता है। हर कार्यकर्ता के लिए राष्ट्र धर्म सर्वोपरि है। हर कार्यकर्ता विकसित भारत के लक्ष्य के प्रति समर्पित है। सरकार भी इसी दिशा में योजना बनाकर काम कर रही है। सरकार और संगठन में तालमेल के नतीजे सबके सामने हैं। बड़े बड़े काम भी आसानी से हो रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने संघ के नेताओं के साथ की चर्चा
सीएम योगी ने समन्वय बैठक में संघ के नेताओं से बातचीत की। माना जा रहा है कि इस बातचीत में नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम पर भी चर्चा हुई है। भाजपा में हाल ही में जिलाध्यक्षों और महानगर अध्यक्षों के चुनाव हुए हैं। जल्द ही नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम की घोषणा होने की संभावना है। माना जा रहा है कि समन्वय बैठक में उन सभी नामों पर चर्चा की गई है, जो प्रदेश अध्यक्ष पद के दावेदार माने जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed