फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   In anticipation of the committee's report "Avantika's residents

कमेटी की रिपोर्ट के इंतजार में ‘अवंतिका’ के रेजिडेंट्स

Mon, 25 Apr 2016 12:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Mon, 25 Apr 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
In anticipation of the committee's report "Avantika's residents
residents - फोटो : अमर उजाला

अवंतिका कालोनी के रेजिडेंट्स अब नगर निगम की ओर से गठित जांच कमेटी की रिपोर्ट के इंतजार में हैं। महापौर ने पार्षदों और अफसरों की ज्वाइंट कमेटी गठित कर कालोनी में सुविधाओं की स्थिति का आंकलन करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


यह कमेटी एक सप्ताह में जांच प्रक्रिया शुरू कर देगी। हालांकि रेजिडेंट्स ने हाईकोर्ट जाने का विकल्प भी छोड़ा नहीं हैं। उनका कहना है कि निगम से राहत न मिली तो वह हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर अपना हक लेंगे।
विज्ञापन


आधी-अधूरी सुविधाएं विकसित कर अवंतिका कालोनी को बिल्डर ने गुपचुप नगर निगम के हैंडओवर कर दिया है। इसका खुलासा हुआ तो आरडब्ल्यूए इसके विरोध में हैं। निगम सदन में भी इस प्रकरण पर जमकर हंगामा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


निगम अफसरों ने कालोनी को टेकओवर करने के अपने फैसले को सही ठहराया, लेकिन पार्षदों के विरोध पर महापौर ने इसमें अफसरों और पार्षद की संयुक्त कमेटी गठित की है। कमेटी में कालोनी के पार्षद वीरेंद्र सिंह, चीफ इंजीनियर आरके मित्तल, जलकल, उद्यान, पीडब्ल्यूडी और तहसील के एक-एक अधिकारी रहेंगे।


उधर, अवंतिका आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष ह्रदेश कंसल का कहना है कि उन्हें महापौर की ओर से गठित की गई कमेटी पर भरोसा है। उसकी रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, लेकिन फैसला रेजिडेंट्स के खिलाफ किया गया तो हाईकोर्ट में जनहित याचिका दाखिल करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed