{"_id":"58c5703e4f1c1be35fdc3f56","slug":"impact-of-western-disturbance-will-end-now-will-be-mercury","type":"story","status":"publish","title_hn":"पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म, अब पारा चढ़ेगा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म, अब पारा चढ़ेगा
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Sun, 12 Mar 2017 09:29 PM IST
विज्ञापन
कड़ी धूप
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर पश्चिम भारत में पहाड़ों पर बर्फ-बारिश या मैदानी इलाकों में पड़ने वाली बारिश के कारण न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिली। लेकिन अब तापमान में धीरे-धीरे वृद्धि होगी। पूरे उत्तर पश्चिम भारत में अगले तीन दिन के दौरान न्यूनतम व अधिकतम तापमान में 2-4 डिग्री की वृद्धि होगी।
दिल्ली में अधिकतम तापमान अगले एक सप्ताह में 30 डिग्री तक पहुंचने की भविष्यवाणी की गई है जबकि पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में 15 मार्च और सटे हुए मैदानी क्षेत्र में 16 मार्च को पश्चिमी विक्षोभ की भी संभावना जताई गई है।
विज्ञापन
दिल्ली में रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 6 डिग्री नीचे 23.6 डिग्री व न्यूनतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री नीचे 10.5 डिग्री दर्ज किया गया। एनसीआर में न्यूनतम तापमान सबसे नीचे गुरुग्राम में 9.3 डिग्री, मेरठ और हिंडन में 9.9 डिग्री तो नोएडा में सबसे ऊपर 11.5 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन
दिल्ली में सुबह साढ़े आठ बजे तक 6.1 मिमी बारिश हुई।मौसम विभाग के अनुसार शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे से रविवार सुबह साढ़े आठ बजे के बीच जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कई जगह बर्फ या बारिश पड़ी। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली व यूपी में कहीं-कहीं बारिश या गरज के साथ छींटे पड़े।
जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड व हरियाणा में न्यूनतम तापमान में बड़ी गिरावट देखने को मिली। पंजाब व पश्चिमी यूपी में भी न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया।