फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Immersion of the idols of the mother played with vermilion

सिंदूर खेला के साथ मां की मूर्तियों का विसर्जन

Wed, 12 Oct 2016 01:17 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Wed, 12 Oct 2016 01:17 AM IST
विज्ञापन
Immersion of the idols of the mother played with vermilion
दुर्गा पूजा - फोटो : अमर उजाला

दशमी के दिन दुर्गा पंडालों से मां जगदंबेे की मूर्तियों का विसर्जन किया गया। विसर्जन से पहले महिलाओं ने दुर्गा पंडालों में सिंदूर खेला। धूमधाम से मां की विदाई की गई। दशमी के दिन सभी दुर्गा पंडालों से मां दुर्गा की विदाई हुई।

विज्ञापन


कविनगर में विवेकानंद स्कूल में बने पूजा पंडाल में सुबह महाआरती हुई। इसके बाद दोपहर में महिलाओं ने दुर्गा मां को सिंदूर लगाकर सिंदूर से होली खेली। सिंदूर खेला के बाद मां की मूर्तियों को विसर्जन के लिए मुरादनगर ले जाया गया।
विज्ञापन


इस मौके पर अध्यक्ष शंकर दास गुप्ता, प्रभात सरकार, पार्थो राय, अरिंदम राय, बाबू बनर्जी मौजूद रहे। उधर, संजयनगर स्थित कालीबाड़ी मंदिर में भी सिंदूर खेला के बाद प्रतिमा का विसर्जन किया गया। स्वयंभू शिव मंदिर के पुजारी पंडित गौरी शंकर मिश्रा ने बताया कि सुबह पूजा के बाद घट विसर्जन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोदीनगर-मुरादनगर में छोटा हरिद्वार गंगाघाट प्राचीन शनि मंदिर के पास बने अस्थाई तालाब में दुर्गा मूर्ति विसर्जन हुआ। इस दौरान एसएसपी के सुनील इमेनुअल, एसपी देहात राकेश पांडे, एसओ सुबोध सक्सेना ने पुलिस बल के साथ अस्थाई तालाब के पास सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया।


प्राचीन शनि मंदिर के महंत मुकेश गोस्वामी ने बताया कि अस्थाई तालाब में  दिल्ली, फरीदाबाद, गाजियाबाद, मेरठ, परतापुर आदि स्थानों से आए श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा की मूर्ति विसर्जन किया। मोदीनगर गोविंदपुरी स्थित छठ घाट पर श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा की मूर्ति का विसर्जन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed