फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Immersed in Hindon canal fifth student death

पांचवीं का छात्र हिंडन नहर में डूबा, मौत

Mon, 18 Apr 2016 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Mon, 18 Apr 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
Immersed in Hindon canal fifth student death
प‌रिजन - फोटो : अमर उजाला

खोड़ा पुल के पास हिंडन नहर किनारे क्रिकेट खेल रहा 5वीं कक्षा का छात्र बॉल निकालने के दौरान डूब गया। गोताखोरों ने बालक को बाहर निकाला और उसे वैशाली के निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया गया। बेटे की मौत से परिजनों का बुरा हाल है।

विज्ञापन


खोड़ा के राजीव नगर निवासी सूरज गुप्ता टूर एंड ट्रैवल्स का काम करते हैं। उनका छोटा बेटा ध्रुव (12) खोड़ा के ही एक प्राइवेट स्कूल में पांचवीं में पढ़ता था। रविवार दोपहर ध्रुव हिंडन नहर किनारे दोस्तों के साथ क्रिकेट खेल रहा था। इस दौरान दोस्त ने शॉट मारा तो बॉल नहर में जा गिरी।
विज्ञापन


ध्रुव बॉल निकालने नहर किनारे गया। नहर किनारे लगी जाली पकड़कर बॉल निकालने के दौरान उसका हाथ छूट गया, इसके बाद वह नहर में जा गिरा। उसके साथियों ने शोर मचाकर लोगों को इकट्ठा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे लोगों ने पुलिस को मामले की सूचना दी। इसके बाद पुलिस गोताखोर लेकर मौके पर पहुंची और करीब आधे घंटे बाद धुव्र को नहर से निकाला। अस्पताल में डाक्टरों ने ध्रुव को मृत घोषित कर दिया। बेटे की मौत से सूरज सदमे में हैं। उनके दो बेटे हैं। बड़ा बेटा दीपू और छोटा ध्रुव था। ध्रुव उनका और पत्नी की आंखों का तारा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed