फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Illegal benefit of Rs 14 crore ITC by showing business from his firm

Ghaziabad News: अपनी फर्म से व्यापार दिखाकर 14 करोड़ की आईटीसी का लिया अवैध लाभ

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 10 Feb 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
Illegal benefit of Rs 14 crore ITC by showing business from his firm
गाजियाबाद। राज्यकर विभाग की टीम ने ऑयल कंपनियों के लिए साइन बोर्ड बनाने वाली फर्म पर छापा मारकर कुल 14 करोड़ रुपये की अवैध रूप से आईटीसी का लाभ लेने का मामला उजागर किया है। टीम ने यह भी पाया कि फर्म की ओर से अपनी ही सिस्टर कंसर्न फर्म नव्या इंटरप्राइजेज से सर्कुलर ट्रेडिंग कर यह लाभ लिया गया है। फर्म संचालक ने शुरुआती तौर पर एक करोड़ रुपये मौके पर जमा कराए हैं।
विज्ञापन


गत शनिवार को अपर आयुक्त ग्रेड द्वितीय जोन प्रथम रामकेश्वर के निर्देश पर लालकुआं स्थित फर्म विजन मार्केटिंग सर्विसेज पर राज्यकर विभाग की टीम सुबह 11 बजे जांच के लिए पहुंची। टीम के साथ भारी मात्रा में पुलिस बल भी पहुंचा। अपर आयुक्त ग्रेड द्वितीय रामकेश्वर ने बताया कि फर्म ऑयल कंपनियों से टेंडर प्राप्त कर उनके लिए साइन बोर्ड का निर्माण कर उसका इंस्टॉलेशेन करती है।
विज्ञापन

पोर्टल पर प्राप्त तथ्यों से स्पष्ट हुआ कि फर्म की ओर से नियमों के विपरीत एल्युमीनियम शीट व एमएस पाइप की अधिक खरीद दिखाई जा रही है। इस वजह से नियमों के सापेक्ष संविदा में अंतरण नहीं हो पा रहा है। यानी खरीद तो हुई, लेकिन उसका प्रयोग नहीं किया गया। टीम ने और गहनता से मौके पर जांच की तो पाया कि अपनी सिस्टर कंसर्न फर्म नव्या इंटरपाइजेज से सर्कुलर ट्रेडिंग की जा रही है। यानी खुद की ही फर्म से खरीदा जा रहा है। दूसरी ओर खुद की ही फर्म को बेच दिया जा रहा है। इस तरह से व्यापार कर दोनों फर्मों ने कुल 14 करोड़ रुपये की ही आईटीसी का अवैध रूप से लाभ ले लिया है। 12 घंटे चली जांच के बाद टीम ने मौके पर फर्म के सभी दस्तावेजों, लैपटाॅप आदि को जब्त कर लिया। इस दौरान जांच के अंत में करदाता की ओर से शुरुआत में मौके पर कुल एक करोड़ रुपये जमा कराए गए हैं। टीम में जांच के दौरान एसआईबी के सहायक आयुक्त रविंद्र नाथ सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed