फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   If the waiting increased, the ticket was made expensive by one and a half, two arrested

Ghaziabad News: वेटिंग बढ़ी तो डेढ़ से दोगुना महंगा कर दिया टिकट, दो गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jun 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
If the waiting increased, the ticket was made expensive by one and a half, two arrested
गाजियाबाद। आरपीएफ ने नोएडा शाहबेरी में संचालित जन सेवा केंद्र के संचालक समेत दो को ट्रेन के रिजर्वेशन के टिकट को ब्लैक में बेचते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों से ई-टिकट भी बरामद किए हैं। अधिकारियों ने बताया कि वेटिंग बढ़ने पर आरोपी ने रिजर्वेशन का टिकट डेढ़ से दोगुना महंगा कर दिया था। आरपीएफ निरीक्षक यशवंत सिंह ने बताया कि ट्रेन के रिजर्वेशन की टिकट ब्लैक होने की लगातार सूचनाएं मिल रही थी। छानबीन करने पर नोएडा के शाहबेरी क्षेत्र में हनुमान मंदिर के पास संचालित आरएनजी ऑनलाइन साॅल्यूशन जन सेवा केंद्र के संचालक की भूमिका सामने आई। आरोपी विकास का घर और दुकान आसपास है। आरपीएफ और स्पेशल सेल की टीम ने केंद्र पर ग्राहक बनकर रिजर्वेशन कराने की बात की तो विकास ने ज्यादा रुपये लेकर रिजर्वेशन कराने का दावा किया। उससे चार टिकट आने वाले दिनों के लिए किए गए रिजर्वेशन के और 29 टिकट ऐसे मिले, जिनसे लोग यात्रा कर चुके थे। इसके अलावा ओल्ड हैबतपुर थाना बिसरख के शिवम एंक्लेव निवासी साकिब जौहर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 11 ई-टिकट बरामद किए हैं। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह लंबे समय से इस अवैध काम को कर रहा था। गर्मी की छुट्टी में वेटिंग लंबी होने के कारण आरोपी ने डेढ़ से दोगुना महंगा टिकट बेचना शुरू कर दिया था। साक्ष्य सहित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया, उसके खिलाफ सुसंगत धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरपीएफ निरीक्षक ने बताया कि इस तरह का अवैध काम करने वालों पर लगातार नजर रखी जा रही है। किसी भी कीमत पर इस तरह का काम करने वाले लोगों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed