फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   If not money, GDA should return the land of farmers

पैसा नहीं तो किसानों की जमीन लौटा दे जीडीए

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2020 05:11 PM IST
विज्ञापन
If not money, GDA should return the land of farmers
मधुबन बापूधाम योजना में आंदोलनरत किसानों को संबोधित करते सत्यपाल चौधरी - फोटो : AMAR UJALA
सबहेड- भीम आर्मी व आजाद समाज पार्टी नेता सत्यपाल चौधरी ने किसानों को दिया समर्थन, पहुंचे धरना स्थल - किसानों ने आंदोलन को और तेज करने की दी चेतावनी - किसानों ने बुधवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करने की कही बात माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। एक समान बढ़े मुआवजे की मांग को लेकर मधुबन बापूधाम योजना से प्रभावित किसानों का आंदोलन तेज होता जा रहा है। बीते दो सप्ताह से मांगों को लेकर सदरपुर प्राथमिक विद्यालय में धरने पर बैठे किसानों से मिलने मंगलवार को भीम आर्मी व आजाद समाज पार्टी नेता सत्यपाल चौधरी पहुंचे। किसानों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अगर जीडीए किसानों को बढ़ा हुआ मुआवजा देने में सक्षम नहीं है तो वह किसानों की जमीन लौटा दे। उन्होंने कहा कि बीते कई साल से किसान एक समान बढ़े हुए मुआवजे की मांग कर रहे हैं, लेकिन जीडीए उनकी मांगो को लगातार अनदेखा कर रहा है। प्राधिकरण अधिकारी बगैर बढ़ा हुआ मुआवजा दिए छह गांव के किसानों की जमीन पर निर्माण कर उनके साथ धोखाधड़ी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्राधिकरण अधिकारी एक तरफ किसान के साथ तो दूसरी तरफ खरीददारों के साथ धोखाधड़ी कर रहे हैं। बगैर बढ़ा हुआ मुआवजा दिए किसानों की जमीन को आगे बेचना आपराधिक कृत्य है। मुआवजे के विवाद का जल्द निपटारा नहीं किया गया तो, जीडीए अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि उनकी ओर से पूरे विवादित इलाके में पर्ची परिचय पर्ची पर्चे, पोस्टर और होल्डिंग लगवाकर खरीदारों को सचेत किया जाएगा, कि वह किसानों और जीडीए का विवाद नहीं सुलझ जाता, तब तक वह योजना में कोई प्लॉट और फ्लैट न खरीदें। जीडीए की ओर से किसानों के साथ किए गए लिखित समझौते का भी उल्लंघन किया जा रहा है। समझौते में साफ था कि मुआवजे का जो रेट तय होगा, वही रेट सभी किसानों को मिलेगा। समझौते का पालन नहीं करना कानूनन जुर्म है। उन्होंने किसानों की लड़ाई को अंजाम तक पहुंचाने का भरोसा दिलाया। धरना स्थल पर बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे। --------
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed