फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   I am calling from the police post send me two LED TVs

Ghaziabad News: पुलिस चौकी से बोल रहा हूं दो एलईडी टीवी भिजवा दो

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 10 Nov 2024 01:29 AM IST
विज्ञापन
I am calling from the police post

send me two LED TVs
गाजियाबाद। हैलो...मोरटा की पुलिस चौकी से बोल रहा हूं, मेरे घर में कार्यक्रम है, दो एलईडी टीवी भिजवा दो, पेमेंट चौकी से ले लेना.... फोन पर जैसा बताया गया नंदग्राम की खोड़ा काॅलोनी निवासी इलेक्ट्रानिक्स कारोबारी समीर ने वैसा ही किया। बाद में पता चला कि काॅल किसी पुलिसवाले ने नहीं, बल्कि शातिर अपराधी ने की थी। जैसे ही एलईडी टीवी बताए गए पते पर पहुंचे, शातिर उन्हें लेकर रफू-चक्कर हो गया।
विज्ञापन

यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले शातिर दो एसी लेकर भाग चुके हैं। साफ लग रहा है कि यह कोई गिरोह है, जो इलेक्ट्रानिक्स कारोबारियों को निशाना बना रहा है। थाने और चौकी का नाम सुनकर कारोबारी यकीन कर रहे हैं और ठगी का शिकार बन रहे हैं।
विज्ञापन

कारोबारी समीर ने बताया कि काॅलर ने उनसे कहा था कि घर में शादी का कार्यक्रम है। व्यस्तता के चलते वह आ नहीं पा रहा है। 55 इंच की दो एलईडी भेजने के लिए कहा। डिलीवरी के लिए राजनगर एक्सटेंशन की एसजी ग्रैंड सोसायटी का पता लिखवाया। उन्होंने ई-रिक्शा चालक को दो एलईडी और काॅलर का मोबाइल नंबर देकर भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोसायटी के बाहर पहुंचकर ई-रिक्शा चालक ने दिए गए नंबर पर काॅल की। जवाब मिला, दो लोगों को भेज रहा हूं, समान उन्हें दे देना और बिल लेकर मोरटी चौकी चले जाना, पेमेंट हो जाएगा। थोड़ी देर बाद दो लोग बाइक से आए और ई-रिक्शा चालक से एलईडी लेकर चले गए। ई-रिक्शा चालक चौकी पहुंचा तो पता चला कि कि वहां किसी ने एलईडी नहीं मंगाई है।
समीर से मिले नंबर पर काॅल की तो यह स्विच आफ मिला। उसने समीर को पूरा घटनाक्रम बताया। समीर ने पुलिस को जानकारी दी। जांच होने पर पता चला कि समीर ठगी का शिकार हो गए हैं। उनकी तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया।



थानाध्यक्ष बनकर काॅल की
और दो एसी ले गए शातिर
एलईडी से पहले इसी गिरोह ने नंदग्राम के ही कारोबारी तरुण सिंघल से दो एसी इसी तरह ठग लिए थे। उनके पास 15 अक्तूबर को काॅल आई थी। काॅलर ने खुद को विजयनगर थाने का प्रभारी बताया था। कहा, उनके घर 1.5-1.5 टन के दो एसी भिजवा दो। पेमेंट थाने से मिल जाएगा। एसी भेजने के लिए एसजी ग्रैंड सोसायटी का ही पता लिखवाया गया था। तरुण सिंघल ने एसी भेज दिए। गिरोह के शातिर बाइक पर आए और एसी ले गए। इसके बाद काॅलर का फोन बंद हो गया। पुलिस इस गिरोह की तलाश कर ही रही थी कि दूसरी घटना हो गई।


सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

शातिर कॉल करके राजनगर एक्सटेंशन की एसजी ग्रैंड सोसायटी का ही पता देकर वहां डिलीवरी करने के कह रहा है। दोनों मामलों में यह ही पता दिया गया है। पुलिस इस पते पर पहुंची तो वहां किसी ने कोई कॉल नहीं की और न ही ऑर्डर किया। पुलिस सोसायटी के आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगालकर शातिरों को ट्रेस करने में जुटी है।



डीसीपी नगर राजेश कुमार ने बताया कि दूसरा मामला सामने आया है। गिरोह को ट्रेस करने के लिए टीमें लगी हैं। जल्द दोनों घटनाओं का खुलासा किया जाएगा। कई अहम सुराग हाथ लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed