फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Husband murdered wife in Prem Vihar area of Khoda in Ghaziabad

दरिंदा पति: पहले सरेआम सड़क पर पत्नी को बाल पकड़कर घसीटा, फिर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर उतारा मौत के घाट

Sun, 08 Sep 2024 12:52 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 08 Sep 2024 12:52 PM IST
सार

मृतक महिला की पहचान पूजा (28) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि पूजा के पति लोकेश ने प्लाट खरीदने के बहाने पूजा से एक लाख रुपये लेकर हड़प लिए थे। जब पूजा ने लोकेश से रुपये वापस मांगे तो वह भड़क गया।

विज्ञापन
Husband murdered wife in Prem Vihar area of Khoda in Ghaziabad
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजियाबाद में खोड़ा इलाके के प्रेम विहार में नानक की पुलिया के पास शुक्रवार की रात करीब साढ़े आठ बजे पूजा (28) की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। इसके आरोप में पुलिस ने उसके पति लोकेश गंगवार (30) को गिरफ्तार कर लिया। उससे पूछताछ में पता चला कि दोनों के बीच झगड़ा चल रहा था। लोकेश ने प्लाट खरीदने के बहाने पूजा से एक लाख रुपये लेकर हड़प लिए थे। पूजा इस रकम को वापस मांग रही थी। इसी से दोनों के बीच झगड़ा और बढ़ गया।

विज्ञापन


इसी से गुस्से में आकर लोकेश ने पूजा को कॉल करके घर से बुलाया। घर से लगभग 50 मीटर दूर उसके आते ही पीटने लगा। वह गिर पड़ीं तो सरेआम बाल पकड़कर घसीटते हुए गली में ले गया। वहां चाकू से बुरी तरह गोद डाला। पूजा की चीख निकल गई। वह लहूलुहान हो गई थीं। चीख सुनकर लोगों को आता देख लोकेश वहां से भाग निकला। लोगों ने पूजा के परिजनों को सूचना दी। वे लोग उन्हें नोएडा के निजी अस्पताल ले गए। वहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


पुलिस ने लोकेश के मोबाइल फोन की लोकेशन का पता लगाया। इसके बाद शुक्रवार की सुबह उसे बरेली से गिरफ्तार कर लिया गया। हत्या के लिए इस्तेमाल किया गया चाकू भी उसकी निशानदेही पर बरामद हो गया। इंदिरापुरम एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि उसने पूछताछ में हत्या की वजह आपसी झगड़ा बताई है। उसका कहना था कि दोनों के बीच काफी दिनों से विवाद चल रहा था। इस वजह से बोलचाल भी बंद थी। इस मामले में पूजा के भाई दीपक ने हत्या का नामजद केस दर्ज कराया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरती के भाई दीपक ने बताया कि शुक्रवार सुबह पूजा काम करने के लिए ड्यूटी चली गईं। शाम को साढ़े पांच बजे घर लौट कर सात साल की बेटी को खाना खिलाने के लिए तैयारी कर रही थीं। कुछ देर बाद लोकेश ने पूजा को मिलने के लिए फोन किया। वह जैसे ही बाहर गईं तो कुछ सेकंड बाद गली में शोर मच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed