{"_id":"63a6e0eaa068af5174271c9c","slug":"husband-killed-his-wife-in-bulandshahar","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar: महिला की उसके पति ने गला घोट कर दी हत्या, पति समेत चार नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar: महिला की उसके पति ने गला घोट कर दी हत्या, पति समेत चार नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
Sat, 24 Dec 2022 04:52 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sat, 24 Dec 2022 04:52 PM IST
सार
पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी पति समेत चार नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। हालांकि अभी तक किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : ANI
विस्तार
बुलंदशहर कोतवाली क्षेत्र निवासी महिला की उसके पति ने गला घोट कर हत्या कर दी। कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव पहाड़पुर निवासी मृतका के भाई प्रमोद कुमार ने तहरीर देकर बताया कि उसकी बहन ममता देवी का विवाह करीब 15 वर्ष पूर्व नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला राधा नगर निवासी युवक कमल के साथ हुआ था। शादी के कुछ समय बाद से ही आरोपी कमल शराब पीकर उनकी बहन को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
आरोपी ने दो दिन पूर्व उनकी बहन से हुए विवाद के बाद उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी पति समेत चार नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। हालांकि अभी तक किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है।
विज्ञापन