फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Husband broke wife's tooth in a quarrel after drinking alcohol, report filed

Ghaziabad News: शराब पीकर झगड़े में पति ने तोड़ा पत्नी का दांत, रिपोर्ट दर्ज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 26 May 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
Husband broke wife's tooth in a quarrel after drinking alcohol, report filed
साहिबाबाद। कोतवाली क्षेत्र के मोहन नगर कटोरी मील में पति ने शराब पीकर झगड़े में पत्नी के दांत तोड़ दिया। पत्नी ने पति पर मुकदमा कराया है। वहीं, दूसरी महिला ने पति पर झगड़े के दौरान सिर में प्रेस मारकर लहूलुहान करने का आरोप लगाया है। जवाहर पार्क में रहने वाली रितिका ने पुलिस को शिकायत दी कि पति कपिल कुमार आए दिन छोटी बातों पर झगड़ा करता है। दो दिन पूर्व भी वह कमरे में सो रही थी कि पति ने अचानक मामूली बात पर विवाद शुरू कर दिया। उन्होंने विरोध किया तो आरोपी पति ने सिर में कपड़ों की प्रेस से हमला कर दिया। खून बहने पर वह मदद के लिए चिल्लाने लगी। उधर, मोहननगर कटोरी मील निवासी गुंजन का आरोप है कि पति अंकित कुमार ने झगड़े के दौरान उन पर हमला करके दांत तोड़ दिये। इसके बाद वह धमकी देकर भाग गया। एसीपी साहिबाबाद भास्कर वर्मा का कहना है कि दोनों मामलों में आरोपी पति को पकड़कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed