फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Housing development on land owned by farmers farming

आवास विकास की जमीन पर किसानों ने की खेती

Fri, 22 Apr 2016 01:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Fri, 22 Apr 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
Housing development on land owned by farmers farming
आवास विकास की जमीन पर किसानों ने की खेती - फोटो : अमर उजाला

पिछले एक सप्ताह से धरने पर बैठे सिद्धार्थ विहार के किसानों का विरोध बृहस्पतिवार को और मुखर हो गया। किसानों ने परिषद की तीन एकड़ भूमि पर कब्जा करते हुए बृहस्पतिवार को खेती की। किसानों ने ट्रैक्टरों पर चढ़कर आवास विकास अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

विज्ञापन


साथ ही चेतावनी दी कि अगर बढ़ा मुआवजा नहीं मिलता तो वे परिषद कार्यालय पर ताला लगा देंगे। उधर, किसानों के जमीन पर कब्जे के बाद परिषद अधिकारियों में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन


सिद्धार्थ विहार योजना में जमीन देने वाले किसान 15 अप्रैल से धरने पर बैठे हुए हैं। किसानों की मांग है कि उन्हें 4200 रुपये प्रतिवर्ग मीटर की दर से मुआवजा दिया जाए। साथ ही रेजिडेंशियल और कामर्शियल भूखंड भी दिए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिषद की अनदेखी से गुस्साए किसानों ने बृहस्पतिवार को परिषद की तीन एकड़ भूमि पर ट्रैक्टर चलाकर खेती की। किसान संघर्ष समिति के अजीत बैसला ने बताया कि गंगा, यमुना और हिंडन एंक्लेव का काम रुकवा दिया गया है।

जल्द मांगे नहीं मानीं जातीं तो वे बिल्डरों को बेची गई जमीनों पर भी कब्जा कर लेंगे। कुछ अधिकारी बिल्डरों से साठगांठ कर जमीन बेच रहे हैं, मगर किसानों की मांग नहीं सुन रहे। अगर अनदेखी जारी रही तो परिषद के कार्यालय पर ताला लगा दिया जाएगा।


इस दौरान बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे। परिषद के अधीक्षण अभियंता केए सिंघल ने बताया कि किसानों के साथ बातचीत की गई है। जल्द ही उनकी मांगों पर फैसला होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed