फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   House searched in 45 minutes, jewelery and cash worth eight lakhs stolen

Ghaziabad News: 45 मिनट में खंगाला घर, आठ लाख के गहने व नकदी चुराई

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 30 Apr 2024 03:23 AM IST
विज्ञापन
House searched in 45 minutes, jewelery and cash worth eight lakhs stolen
गाजियाबाद। सिहानी गेट क्षेत्र के मुकुंद नगर में स्कूटी से आकर एक चोर ने ट्रांसपोर्टर अंकुर गर्ग के मकान का ताला तोड़कर दिनदहाड़े आठ लाख के गहने व नकदी चोरी कर ली। घटना 27 अप्रैल दोपहर करीब दो बजे से पोने तीन बजे के बीच की है। पौन घंटे में एक चोर ने आराम से घर खंगाला और बैग में गहने व नकदी भरकर भाग गया। उस समय अंकुर अपने बच्चों को स्कूल लेने गए थे। वापस लौटने पर उन्हें घटना का पता चला। तीन दिन बाद भी पुलिस चोर का पता नहीं लगा सकी है। पुलिस अभी भी सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी है।
विज्ञापन

अंकुर गर्ग ने बताया कि उनका ट्रांसपोर्ट का कार्यालय है। शनिवार सुबह करीब 11 बजे में पत्नी के साथ बच्चों को स्कूल लेने गए थे और करीब तीन बजे वापस लौटे। इसी बीच चोर ने वारदात को अंजाम दिया। पड़ोस में लगे सीसीटीवी फुटेज देखने में पता चला कि एक चोर स्कूटी से हेलमेट लगाकर आया। बीच में उसने हेलमेट भी उतरा लेकिन उसका चेहरा साफ नजर नहीं आया। चोर उनके घर में करीब पौन घंटे रहा और आराम से उसने अलमारी बेड सब जगह खंगालकर करीब तीन लाख की नकदी और करीब पांच लाख के गहने चोरी कर लिए। मामले में उन्होंने सिहानी गेट थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। एसीपी नंदग्राम रवि कुमार सिंह का कहना है कि चोर की तलाश के लिए टीम लगी है। सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही हैं। जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed