फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   House rejected proposal to collect property tax from DM circle rate

गाजियाबाद नगर निगम: नहीं बढ़ेंगे प्रॉपर्टी के दाम, डीएम सर्किल रेट से संपत्तिकर वसूली का प्रस्ताव खारिज

Wed, 09 Oct 2024 05:15 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 09 Oct 2024 05:15 PM IST
सार

गाजियाबाद में डीएम सर्किल रेट से संपत्तिकर वसूली के प्रस्ताव को सदन में खारिज कर दिया है। फिलहाल, सदन के अंदर अन्य सभी प्रस्तावों पर मुहर लगी। 

विज्ञापन
House rejected proposal to collect property tax from DM circle rate
नगर निगम की बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नगर निगम की बोर्ड बैठक में डीएम सर्किल रेट से संपत्तिकर वसूलने के प्रस्ताव को सदन ने खारिज कर दिया है। इससे शहर के लोगों को फिलहाल राहत मिल गई है। पुरानी दर को ही लागू करने की मांग की गई। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने कहा मिनट्स के साथ शासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी।
विज्ञापन


गौरतलब है कि अभी तक 2.41 पैसे वर्गफुट के हिसाब से टैक्स वसूला जा रहा है। डीएम सर्किल रेट के हिसाब से टैक्स बढ़ाने के लिए करीब छह महीने पहले नगर आयुक्त की ओर से शासन को पत्र लिखकर अनुमति मांगी गई थी। अनुमति मिलने के बाद निगम अधिकारियों की ओर से करीब 4 रुपये वर्ग फुट के हिसाब से संपत्ति कर वसूली का प्रस्ताव सदन में लाया गया।
विज्ञापन


जिसका मेयर सुनीता दयाल और पार्षदों ने विरोध किया। करीब छह महीने इस मुद्दे पर घमासान मचा हुआ है। बुधवार को बोर्ड बैठक इस प्रस्ताव को सर्वसम्मति से खारिज कर दिया गया। माना जा रहा है कि आगामी उप चुनाव को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


47 प्रस्ताव में 46 पास
बुधवार को सुबह साढ़े 11 बजे बोर्ड बैठक शुरू हुई। बैठक कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा और मुरादनगर विधायक अजीत पाल त्यागी भी शामिल हुए। करीब पांच घन्टे तक चली बैठक में कुल 47 प्रस्ताव रखे गए। इनमें 46 प्रस्ताव पास कर दुये गए। मंत्री सुनील शर्मा ने निगम की आय बढ़ाने के सुझाव दिए। उन्होंने कहा कि नगर निगम और शहर हित मे शासन स्तर से वह हर सम्भव प्रयास करेंगे। 

ये प्रमुख प्रस्ताव हुए पास
उपवन नीति के तहत पार्क विकसित किए जाएंगे। जिन वार्डो मे डेढ़ एकड़ जमीन मिलेगी उस पर मियावाकी पद्धति से पौधे लगाए जाएंगे।ओपन जिम व अन्य सुविधाएं विकसित की जाएंगी। ट्रेड लाइसेंस शुल्क लागू करने के प्रस्ताव पर सदन की ओर से कमेटी गठित कर रेट तय करने को बोर्ड ने दी मंजूरी। कमेटी में 5 पार्षद होंगे। कमेटी की रिपोर्ट के बाद ही रेट किये जायेंगे जारी।

शहर के विकास पर इस वित्तीय वर्ष में खर्च होंगे 1795 करोड़ से अधिक
बोर्ड बैठक आय-व्यय का प्रस्ताव भी सदन ने सर्वसम्मति से पास कर दिया। 2024-25 में शहर के विकास पर नगर निगम 1795 करोड़ 42 लाख 60000 खर्च करेगा। जबकि विभिन्न मदों से आय का लक्ष्य 15921370000 रखा गया है। सभी विभागों के लिए व्यय का बजट निर्धारित कर दिया गया है।


बोर्ड बैठक में शहर के विकास के लिए रखे गए सारे प्रस्ताव पास हो गए है। डीएम सर्किल रेट से सपंत्तिकर की वसूली के प्रस्ताव को खारिज कर दिया गया है। दीपावली से पहले सभी खम्भों पर लाइटें लग जाएंगी। विकास कार्य शुरू हो जाएंगे।- सुनीता दयाल, महापौर ग़ाज़ियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed